मोटे ब्याज का झांसा दे एयरफोर्स जवान से 13.80 लाख ठगे

ब¨ठडा एक कंपनी ने 18 प्रतिशत ब्याज का झांसा देकर एयरफोर्स जवान 13.80 ला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 12:08 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 12:08 AM (IST)
मोटे ब्याज का झांसा दे एयरफोर्स जवान से 13.80 लाख ठगे
मोटे ब्याज का झांसा दे एयरफोर्स जवान से 13.80 लाख ठगे

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा

एक कंपनी ने 18 प्रतिशत ब्याज का झांसा देकर एयरफोर्स जवान 13.80 लाख ठग लिए। कंपनी सेहत और खेतीबाड़ी के प्रोडक्ट बनाकर बेचने का दावा करती थी। अब थाना कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआई राजपाल ¨सह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गोनियाना के दशमेश नगर निवासी गौरव यादव और नाथपुरा निवासी गुरबख्श ¨सह के रूप में हुई। पुलिस ने गांव सीविया निवासी सैनिक हर¨वदरजीत ¨सह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वो इंडियन एयरफोर्स में नौकरी करता है। इन दिनों उसकी पो¨स्टग जोधपुर राजस्थान में है। दोनों आरोपित बस स्टैंड स्थित आहलुवालिया कांप्लेक्स में कैपसीयस फार्मिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी चलाते थे। जिसमें दोनों कंपनी के डायरेक्टर हैं। वो दोनों सेहत और खेतीबाड़ी संबंधी प्रोडक्ट बेचने के लिए देहातों में प्रचार करने के लिए जाते थे। दिसंबर 2014 में उक्त दोनो आरोपित उनके घर आए और कहने लगे कि उनकी कंपनी के प्रोडक्ट सेहत और खेतीबाड़ी के लिए बहुत बढि़या हैं और कंपनी के मेंबर बनो। वह दोनों के विश्वास दिलाने के बाद कंपनी के मेंबर बन गए और कंपनी के प्रोडक्ट लेकर समय-समय पर पैसे अदा करते रहे। आरोपियों ने उस दौरान उन्हें कहा कि उनकी कपंनी में पैसे लगाओ उसके बदले में 18 प्रतिशत बयाज दिया जाएगा। उन्होंने आरोपियों की कंपनी में 13.80 लाख रुपये लगा दिए। लेकिन जब ब्याज देने का समय आया तो आरोपियों ने मूल लौटाने से इंकार कर दिया। जांच अधिकारी राजपाल ¨सह ने बतायाकि ईओ ¨वग की ओर से की गई जांच के बाद आरोप साबित होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी