Rain In Bathinda: आठ एमएम वर्षा से ही जगह-जगह जलभराव, धोबियाना बस्ती में धंसी सड़क

Rain In Bathinda शहर में बुधवार दोपहर बाद वर्षा से सड़कों पर जलभराव हो गया।धोबियाना बस्ती में सड़क पर एक ट्राली धंस गई। इसके अलावा बसंत विहार में एक खंभे में करंट आने से दो कुत्तों की मौत हो गई।

By Edited By: Publish:Wed, 21 Sep 2022 09:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Sep 2022 09:45 PM (IST)
Rain In Bathinda: आठ एमएम वर्षा से ही जगह-जगह जलभराव, धोबियाना बस्ती में धंसी सड़क
बठिंडा में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त। (जागरण)

जागरण संवाददाता, बठिंडा। शहर में बुधवार दोपहर बाद वर्षा से सड़कों पर जलभराव हो गया। वर्षा का मौसम सुबह से ही बना हुआ था, जबकि दोपहर को वर्षा होने के बाद मौसम साफ हो गया। इस बीच कुछ देर के लिए हुई वर्षा से ही शहर की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गई। वहीं धोबियाना बस्ती में सड़क पर एक ट्राली धंस गई। इसके अलावा बसंत विहार में एक खंभे में करंट आने से दो कुत्तों की मौत हो गई।

दरअसल, नगर निगम की ओर से शहर में जहां भी सीवरेज डालना होता है, उसके लिए लोगों से रोड कटिंग के पैसे लिए जाते हैं। इसके बाद लोग सीवरेज तो डाल लेते हैं, मगर निगम द्वारा सड़क को दोबारा नहीं बनाया जाता, जिसका नतीजा सड़क पर धीरे-धीरे बड़े-बड़े गढ्ढे बन जाते हैं। यह गढ्डे अकसर ही हादसों का कारण बनते हैं। यही कारण रहा है कि बुधवार को शहर में वर्षा होने के बाद 100 फीट रोड स्थित पावर हाउस रोड के चौक में सड़कों पर बने गड्ढों में जलभराव हो गया। इस रोड पर काफी ज्यादा ट्रैफिक रहता है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। इसके अलावा धोबियाना रोड पर सड़क धंस जाने से उसमें ट्राली फंस गई, जिसको काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। यहां तक कि जब तक रोड पर ट्राली फंसी रही, तब तक ट्रैफिक भी बंद रहा।

बसंत विहार में खंभे में करंट आने से दो कुत्तों की मौत

दूसरी तरफ बसंत विहार की गली नंबर-7 में बिजली के पोल में करंट आने से दो कुत्तों की मौत हो गई। इस संबंध में श्री गणेश वेलफेयर सोसायटी के प्रधान आशीष बांसल ने बताया कि इस पोल में अकसर ही वर्षा के दिनों में करंट आ जाता है। कुत्तों के मरने के बारे में नगर निगम को भी सूचित किया गया, मगर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मौसम में लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

chat bot
आपका साथी