17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : सुरखपीर रोड ब¨ठडा निवासी एक व्यक्ति के 17 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 01:01 AM (IST)
17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : सुरखपीर रोड ब¨ठडा निवासी एक व्यक्ति के 17 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को शादी के झांसे में फांसकर उससे दुष्कर्म करता रहा। मामले का पता उस समय लगा जब किशोरी ने अपने परिजनों को आरोपी से शादी करने की इच्छा जताई। किशोरी ने आरोपी की पहचान सुरखपीर रोड निवासी 22 वर्षीय संदीप के रूप में बताई। बेटी से पूछताछ में परिजनों को पता लगा कि आरोपी पिछले करीब 6-8 महीने से उसके संपर्क में रहा है। किशोरी ने परिजनों को बताया कि बीते महीने की 26 तारीख को भी आरोपी उसे शादी का झांसा देने के बाद बहला-फुसला कर सुरखपीर रोड पर एक खाली प्लॉट में ले गया और वहां उससे जबरन दुष्कर्म कर डाला। आरोपी टेलीफोन के जरिए किशोरी के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने किशोरी से दोस्ती कर उसे बहला-फुसला कर शादी का झांसा दिया। बेटी के आरोपी की करतूत बताने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। इसपर महिला पुलिसकर्मियों के मामले की शुरूआती जांच के बाद थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। लेकिन मामले की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार होने की उम्मीद जताई है।

chat bot
आपका साथी