श्री अंखड पाठ साहिब के भोग आरंभ

संवाद सहयोगी, तलवंडी साबो शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी के 744वें प्रकाश उत्सव को समर्पित बाबा नामदेव

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 01:00 AM (IST)
श्री अंखड पाठ साहिब के भोग आरंभ

संवाद सहयोगी, तलवंडी साबो

शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी के 744वें प्रकाश उत्सव को समर्पित बाबा नामदेव सभा तलवंडी साबो द्वारा धना भगत धर्मशाला तलवंडी साबो में श्री अंखड पाठ साहिब के भोग आरंभ किए गए। सभा के प्रधान भुपिंद्र सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी समूह नामदेव भाईचारे के सहयोग से नामदेव सभा तलवंडी साबो द्वारा भगत नामदेव जी के प्रकाश उत्सव के मद्देनजर श्री अंखड पाठ साहिब के भोग आरंभ किए गए हैं। इसके भोग 23 नवंबर को डाले जाएंगे। इस मौके पर दर्शन सिंह, भोला सिंह, कश्मीर सिंह, मास्टर करनैल सिंह, बिंद्रपाल सिंह, बलविंद्र सिंह काका, मास्टर जोगिंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह, मास्टर अमरजीत सिंह व सुखदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर निवासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी