बरनाला की गणमान्य महिलाओं को किया सम्मानित

सीनियर सिटीजन सोसायटी बरनाला सूर्यवंशी खत्री सभा बाबा आला वेलफेयर सोसाइटी बरनाला द्वारा बरनाला क्लब बरनाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में महिलाओं को जागरूक करने वाली और समाज में अच्छा स्थान रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 03:54 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 03:54 PM (IST)
बरनाला की गणमान्य महिलाओं को किया सम्मानित
बरनाला की गणमान्य महिलाओं को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, बरनाला

सीनियर सिटीजन सोसायटी बरनाला, सूर्यवंशी खत्री सभा, बाबा आला वेलफेयर सोसाइटी बरनाला द्वारा बरनाला क्लब बरनाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में महिलाओं को जागरूक करने वाली और समाज में अच्छा स्थान रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं में डाक्टर गगनदीप कौर, डाक्टर स्माइली, डाक्टर सबीना, सहायक जिला सेकेंडरी अधिकारी हर कमलजीत कौर, माता किरण देवा, एडवोकेट अनु शर्मा, भजन गायक रेनू सिगला और कविता गर्ग को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुखविदर भंडारी, बबीता जिदल, राजेश भूटानी, कर्म सिंह भंडारी, मनदीप सिंह, बलजीत सिंह, महेश गुप्ता केवल कृष्ण अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी