युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी

संवाद सूत्र, बरनाला : प्रदेश सरकार द्वारा जिले के विभिन्न गांव में ग्राम स्वराज अभियान चलाया गया। जि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 May 2018 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 15 May 2018 05:36 PM (IST)
युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी
युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी

संवाद सूत्र, बरनाला : प्रदेश सरकार द्वारा जिले के विभिन्न गांव में ग्राम स्वराज अभियान चलाया गया। जिसके तहत गांव के लोगों को विभिन्न स्कीमों के बारे जानकारी दी गई। इस अभियान तहत एसबीआइ आरसेटी, बरनाला ने विभिन्न गांव में जाकर अपने कोर्सों के बारे में जानकारी दी। ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव दराज दराका में एडीसी प्रवीण गोयल के नेतृत्व में एसबीआइ ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा यह कार्यक्रम करवाया गया। इस अवसर पर एडीसी प्रवीण गोयल ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारे पर भी जोर दिया। इस संबंधी आरसेटी के डायरेक्टर सतपाल गर्ग ने आरसेटी की तरफ से चलाए जाते कोर्सों के बारे में जानकारी दी व गांव के बेरोजगार लड़के व लड़कियों को इस कोर्सों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। लीड बैंक मैनेजर महेंद्रपाल ने बैंकों द्वारा चलाईं जातीं स्कीमों के बारे रोशनी डाली। उनके साथ डिप्टी एलडीएम भी उपस्थित थे। आरसेटी बरनाला से सिलाई की ट्रे¨नग कर चुकी छात्राओं द्वारा तैयार किए गए कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई।

इस अवसर पर केंद्रीय ग्रह मंत्रालय, दिल्ली रविन्द्र ¨सह, श्री एक दास द्वारा ट्रे¨नग ले चुके विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए।

chat bot
आपका साथी