रंझण को विश्व स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया

संवाद सूत्र बरनाला पंजाबन ग्रुप की तरफ से करवाए गए विश्व स्तर के आनलाइन सांस्कृतिक मुकाबले करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:16 PM (IST)
रंझण को विश्व स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया
रंझण को विश्व स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया

संवाद सूत्र, बरनाला : पंजाबन ग्रुप की तरफ से करवाए गए विश्व स्तर के आनलाइन सांस्कृतिक मुकाबले में बीवीएम इंटरनेशनल स्कूल बरनाला की छात्र मीत रंझण भंम ने विश्व स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजन व सूर्यवंशी खत्री सभा ने उसको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधान सुखविदर भंडारी ने कहा कि मुकाबले में अव्वल रहे कर बच्ची ने बरनाला व अपने माता पिता का नाम रोशन किया। इस लिए रंझण भंम को सम्मानित करते हुए हम गर्व मसहूस कर रहे हैं। इस अवसर पर कर्म सिंह भंडारी, कर्मजीत सिंह असपाल कलां, केवल कृष्ण गर्ग, पीडी शर्मा, ब्रिज मोहन शर्मा, महिदरपाल गर्ग, महावीर उप्पल, रिकू खुरमी, कुलमीत भगरिया, गुरदर्शन सिंह नामधारी, मनीश बांसल, तेजिदर सिंह चंडोहक, प्रवीन रानी, सरोज शर्मा, मनदीप वालिया, नीरज बाला दानिया, प्यारा लाल राएसर, तेजिदर कौर धीर व दीपिका रानी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी