बरनाला में भी गरजे रोडवेज के कच्चे मुलाजिम

पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कच्चे एम्प्लाइज यूनियन की हड़ताल रविवार को सातवें दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:00 PM (IST)
बरनाला में भी गरजे रोडवेज के कच्चे मुलाजिम
बरनाला में भी गरजे रोडवेज के कच्चे मुलाजिम

जागरण संवाददाता, बरनाला

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कच्चे एम्प्लाइज यूनियन की हड़ताल रविवार को सातवें दिन भी जारी रही। यूनियन ने बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के डिपो अध्यक्ष निर्पाल सिंह पप्पू ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी बसों को बंद करने की साजिश रची जा रही है, जिसे वे सहन नहीं करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकारी बसों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को मनवाने के लिए 6 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संगठन के प्रदेश नेता सुखपाल पाला, गुरप्रीत शेख, गुरप्रीत कैशियर, अंगरेज सिंह ,बालौर सिंह उगरांहा, रूप सिंह उगरांहा, गगनदीप सिंह,मक्खन सिंह भैनी आदि उपस्थित थे।

पीआरटीसी के बरनाला इंस्पेक्टर सतिदर कुमार ने कहा कि जिले में 90 मुलाजिम हैं। 54 कच्चे मुलाजिम हैं। 75 मुलाजिम छुट्टी पर चल रहे हैं, 21 मुलाजिम ठेके पर हैं। उनके पास 79 बसें चलती हैं। आजकल 23 बसें चल रही हैं। पटियाला, बठिंडा, सिरसा, लुधियाना के लंबे रूट पर उनके पक्के मुलाजिम बसों को चला रहे हैं।

chat bot
आपका साथी