राजनीतिक दबाव व पुलिस प्रशासन के सम्मान में उलझी पुलिस, 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं

संवाद सहयोगी, बरनाला : वीरवार रात कांग्रेस महिला ¨वग की जिला प्रधान सुखजीत कौर के पति अमर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Aug 2018 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2018 07:28 PM (IST)
राजनीतिक दबाव व पुलिस प्रशासन के सम्मान में उलझी पुलिस, 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं
राजनीतिक दबाव व पुलिस प्रशासन के सम्मान में उलझी पुलिस, 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं

संवाद सहयोगी, बरनाला : वीरवार रात कांग्रेस महिला ¨वग की जिला प्रधान सुखजीत कौर के पति अमरजीत ¨सह से सीआइए स्टाफ जगतार ¨सह का मामला अब परिवारिक झगड़े में तबदील हो गया।

कांग्रेस की महिला विंग प्रधान सुखी ने उसके केस पकड़ घसीट 100 फीट दूर ले गए व उसकी दाढ़ी नोच डाली थी। इस घटना में अमरजीत ¨सह व उसके परिवार ने पुलिस कर्मचारी जगतार ¨सह के कपड़े फाड़ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद महिला प्रधान व उसका परिवार सबसे पहले खुद ही थाना सिटी में शिकायत लेकर पहुंच गए व उसके बाद सिविल अस्पताल में भर्ती हो गए। इस मामले के बाद जहां पहले अमरजीत ¨सह व फिर 10 बजे के करीब पुलिस कर्मचारी जगतार ¨सह के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज करवा दी गई, वहीं पुलिस मामले की रात से लेकर शुक्रवार सारा दिन राजनीतिक दबाव व पुलिस प्रशासन के सम्मान में उलझी दिखाई दी। शिकायत के 24 घंटे बाद भी किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। गौरतलब हो कि इस मामले में जहां पुलिस केसधारी पुलिस कर्मचारी का अपमान हुआ है व उसके मान को ठेस पहुंची है, वहीं कांग्रेस महिला ¨वग की जिला प्रधान सुखजीत सुखी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने के कारण पुलिस को राजनीतिक दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस महिला ¨वग की जिला प्रधान सुखजीत कौर के पति अमरजीत ¨सह ने पुलिस से मांग की कि उसे इंसाफ दिलाया जाए, उक्त मामले में जो भी आरोपित है जांच करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हादसे पर किसी का नियंत्रण नहीं : मक्खन

इस संबंधी कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा ने कहा कि उक्त घटना बहुत ही निंदनीय है, परंतु हादसे पर किसी का बस नहीं। उन्होंने कहा कि यह एक कुदरती हादसा था, जो झगड़े व मारपीट में बदल गया।

जांच के पाद होगी कार्रवाई : एसएसपी

एसएसपी बरनाला हरजीत ¨सह ने कहा कि जैसे हर हादसे में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते है, वैसे ही इसमें दिखाई दे रहा है, पंरतु उनकी तरफ से उक्त मामले में जांच करके सच्चाई के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी व किसी भी प्रकार का पक्षपात नही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी