जाखड़ ने विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा: वड़िग

एक सच्चा वर्कर पार्टी के हर अच्छे-बुरे समय में पार्टी के साथ खड़ा रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 07:08 AM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 07:08 AM (IST)
जाखड़ ने विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा: वड़िग
जाखड़ ने विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा: वड़िग

जागरण संवाददाता, बरनाला

एक सच्चा वर्कर पार्टी के हर अच्छे-बुरे समय में पार्टी के साथ खड़ा रहता है। सच्चे पार्टी वर्कर कभी पदों की भूख नहीं रखते। कांग्रेस सरकार के समय पदों की भूख रखने वाले पार्टी वर्कर बुरे समय में पार्टी को पीठ दिखाकर भाग रहे हैं। यह बातें पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने बरनाला में कांग्रेसी वर्करों की बैठक को संबोधित करते कहीं।

विगत दिनों कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ के बारे में वड़िग ने कहा कि सिवाय मुख्यमंत्री के अन्य सभी पदों का आनंद लेने वाले जाखड़ ने केवल पद की लालसा में विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है। यदि जाखड़ में हिम्मत है तो आगामी लोस चुनावों के दौरान पंजाब से चुनाव लड़ें। उन्होंने अपने अंदाज में जाखड़ को कहा कि जे मांज के ना रक्खता तां वड़िग दा पुत्त ना केहो..। कैप्टन अमरिदर सिंह कहते थे कि उसके बिना पंजाब में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं, उनकी पंजाबियों ने जमानतें जब्त करवा दीं। कांग्रेस पार्टी को राजा-महाराजा या खानदानी नेताओं की बजाए लोगों में अपना वजूद रखने वाले नेताओं व वर्करों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी को चेतावनी देते कहा कि नगर कौंसिल बरनाला का प्रधान कांग्रेस का है, यदि उसके साथ किसी भी तरह की धक्केशाही की गई तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इससे पहले बरनाला पहुंचने पर हलका इंचार्ज मनीश बांसल व जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह लक्की पक्खों ने अमरिदर सिंह राजा वड़िग का धन्यवाद करते विश्वास दिलाया कि बरनाला की समूची कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

-------------------

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, नगर कौंसिल के प्रधान गुरजीत सिंह रामणवासिया, सीनियर कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, नगर कौंसिल के पूर्व उप प्रधान महेश कुमार लोटा, महिदरपाल सिंह पक्खों, यूथ कांग्रेसी नेता गुरकीमत सिंह सिद्धू, सीनियर कांग्रेसी नेता सुरिदर कौर बालियां, परमजीत सिंह मान, रणधीर कौशल, बलदेव भुच्चर, काका डेंटर, अजय कुमार, जसमेल सिंह, नरिदर शर्मा, राजवंत सिंह, भुपिदर सिंह, जसविदर टिल्लू, राजिदरपाल सिंह, राजी ठेकेदार, अजय कुामर, बेगम दिलदार खां, खुशी मोहम्मद, वरूण बत्ता, चंद सिंह, कुलदीप सिंह, सुरिदरपाल बाला, रजनीश बांसल, राजीव लूबी, किरणदीप कौर, जगमेल सिंह, हरविदर सिंह, राजिदर कौर, रानी कौर, मंजू बाला, परमजीत कौर, सुखविदर कौर, सरबजीत कौर, बिदू कालड़ा, ज्ञान कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी