सुबह-शाम बढ़ी ठंड ने किसानों की मुश्किलों में डाला, धान में बढ़ रही नमी

सुबह शाम बढ़ी ठंड ने किसानों की मुश्किलों में ड़ाला, धान में बढ़ रही नमीसुबह शाम बढ़ी ठंड ने किसानों की मुश्किलों में ड़ाला, धान में बढ़ रही नमीसुबह शाम बढ़ी ठंड ने किसानों की मुश्किलों में ड़ाला, धान में बढ़ रही नमी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 11:48 PM (IST)
सुबह-शाम बढ़ी ठंड ने किसानों की मुश्किलों में डाला, धान में बढ़ रही नमी
सुबह-शाम बढ़ी ठंड ने किसानों की मुश्किलों में डाला, धान में बढ़ रही नमी

सोनू उप्पल, बरनाला : सरकार की नई नीतियां किसानों के लिए नई मुसीबत बनकर सामने आ रही है। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार द्वारा धान के सीजन में 10 दिन की देरी के दिए घाव आज तक किसानों का पीछा करके उन्हे मंडियों में दर्द दे रहे हैं। नवंबर में मौसम के एकदम से मिजाज बदल लिया है व सुबह शाम की ठंड ने हर किसी व्यक्ति को परेशान कर रखा है, वहीं बढ़ रही ठंड किसानों के लिए मुसीबत बनकर सामने आ रही है। सुबह शाम की बढ़ रही ठंड के कारण किसानों को धान की कटी फसल में नमी बढ़ने के कारण अपना घर छोड़ करके 10 से 15 दिनों तक मंडियों में ही डेरा डालना पढ़ रहा है। खेतों में 18 से 20 नमी वाला काटा धान अनाज मंडियों में जगह की कमी व खरीद में देरी के कारण नमी की मात्रा बढ़ने के कारण पड़ा किसानों को परेशानियों में डाल रहा है, जिस कारण किसानों को अपनी फसल के पीेछे काट देकर नुकसान झेलना पड़ रहा है। अनाज मंडी में पड़ा धान चोरी हो रहा है। इसकी देखभाल करने के लिए कोई भी सुरक्षा कर्मी नहीं है।

पुखता प्रबंध नहीं करने का लगाया आरोप

किसान बलजीत ¨सह, सुरजीत ¨सह, जग्गा ¨सह और जरनैल ¨सह ने कहा कि मार्केट कमेटी बरनाला द्वारा धान के सीजन के चलते किसी भी प्रकार का पुख्ता प्रबंध नही किया है, उन्हे पीने वाले पानी के लिए दूर जाना पड़ता है और किसानों की सुविधा के लिए पानी की स्टॉल तक भी नही लगाई है, लेकिन आढ़तियों द्वारा तो उन्हे पानी से लेकर मंजे बिस्तर का प्रबंध भी करवाया गया है। इसी तरह किसान गु¨रदर ¨सह, विचित्र ¨सह, मेजर ¨सह ने कहा कि मार्केट कमेटी बरनाला द्वारा धान के सीजन के चलते किसी भी प्रकार का पुख्ता प्रबंध नही किया है, उन्हे रात के समय अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खुद जागना पड़ता है। अनाज मंडी में रहने वाले झुग्गी झोपड़ी के लोग व बच्चे उनका धान चोरी करके ले जाते है, जिसका नुकसान उन्हे झेलना पड़ता है।

अनाज मंडियों में डेढ़ लाख के करीब धान नही हुआ लिफ्ट

जिला बरनाला की अनाज मंडियों में अब तक 6 लाख के करीब धान की आमद हो चुकी है, जिसमें से अब तक 4 लाख के करीब धान लिफ्ट हो चुका है, परंतु अनाज मंडियों में पड़ा डेढ़ लाख के करीब धान लिफ्ट नही होने के कारण किसानों को अपना धान रखने व सुखाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोट्स

मंडियों में पानी के पुख्ता प्रबंध करवाए गए हैं। धान के सीजन के चलते सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, अगर कोई कमी है, तो उनके द्वारा मंडियों का दौरा करके दूर किया जाएगा।

सिकंदर ¨सह, जिला मंडी बोर्ड अफसर

कोट्स

डीएफएसई को आदेश देकर मंडियों को जल्द से जल्द खाली करवाने के लिए कहा है और किसानों की फसल की खरीद करके जल्द ही फ्री कर दिया जाएगा।

धर्मपाल गुप्ता, डीसी

chat bot
आपका साथी