पंडाल में सोफे पर बैठने को लेकर हंगामा, महिला कार्यकर्ताओं ने किया समागम का बायकाट

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िग के हलका बरनाला में रखे समागम में पहुंचने से पहले ही हंगामा हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 06:10 AM (IST)
पंडाल में सोफे पर बैठने को लेकर हंगामा, महिला कार्यकर्ताओं ने किया समागम का बायकाट
पंडाल में सोफे पर बैठने को लेकर हंगामा, महिला कार्यकर्ताओं ने किया समागम का बायकाट

जागरण संवाददाता, बरनाला

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िग के हलका बरनाला में रखे समागम में पहुंचने से पहले ही हंगामा हो गया। रामबाग के प्रार्थना हाल में रखे समागम में कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं में कुर्सियों पर बैठने को लेकर तकरार हो गई। इसके बाद महिला वर्करों ने समागम का बायकाट कर दिया, जिन्हें बाद में कांग्रेस के सीनियर नेताओं द्वारा मनाकर लाया गया।

हुआ यूं कि कि प्रदेश प्रधान वड़िग ने प्रार्थना हाल में शुक्रवार शाम चार बजे पहुंचना था। वह तय समय से करीब तीन घंटे देरी से शाम करीब सात बजे पहुंचे। उनके वहां पहुंचने से पहले ही पंडाल में हंगामा हो गया। सपंडाल में कुर्सियां लगाई गई थीं। कुर्सियों के आगे सोफे थे। कई महिला वर्कर जाकर सोफे पर बैठ गईं। प्रधान के आने से पहले जब उन्हें वहां से कुछ नेताओं ने उठने के लिए कहा तो हंगामा शुरू हो गया।

आल इंडिया वर्कर कांग्रेस कमेटी की सदस्य राजेंद्र कौर और बठिडा महिला विग की जिला प्रधान बीबी किरनजीत कौर की अगुआई में कई महिलाएं समागम से बाहर उठकर जाने लगीं। जिला बरनाला महिला कांग्रेस की प्रधान सुखजीत कौर सुखी ने भी रोष व्यक्त किया।

मामला बिगड़ते देखकर कांग्रेस के सीनियर नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों और यूथ कांग्रेस के नेता गुरकीमत सिंह सिद्धू ने महिला कार्यकर्ताओं को मनाया और निवेदन कर फिर से पंडाल में लाए। इसके बाद राजा वड़िग पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी नेता और वर्कर एकजुट रहें। कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने लोगों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है।

chat bot
आपका साथी