भाजपा ने की शरारती तत्वों पर नकेल कसने की मांग

संवाद सूत्र, बरनाला शुक्रवार को भदौड़ में कुछ शरारती तत्वों की तरफ से दीवारों पर लिखे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Aug 2017 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 05 Aug 2017 05:27 PM (IST)
भाजपा ने की शरारती तत्वों पर नकेल कसने की मांग
भाजपा ने की शरारती तत्वों पर नकेल कसने की मांग

संवाद सूत्र, बरनाला

शुक्रवार को भदौड़ में कुछ शरारती तत्वों की तरफ से दीवारों पर लिखे 'खालिस्तान ¨जदाबाद' के नारों का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत ¨सह हंडिआया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में सरकार व पुलिस जान-बूझकर सो रही है व प्रदेश में दहशत फैला रही है व आम लोगों में आतंकवाद को लेकर सहम पैदा किया जा रहा है। उन्होंने सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनके शूरवीरों ने अपनी कुर्बानियां देकर मुल्ख को आजाद करवाया व आज आजादी का जीवन जी रहे हैं। ऐसे समय पर कुछ शरारती तत्वों की तरफ से पंजाब के माहौल को जानबूझकर बिगाड़ा जा रहा है, जिसका भाजपा खुले तौर पर विरोध करती है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि ऐसे नारे लिखकर माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों को काबू किया जाए व इनके साथ सख्ती से निपटा जाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल राजू, हरदीप शर्मा, हरिन्दर ¨सह सिद्धू, परमिन्दर ¨सह खुरमी, शिव कुमार ¨सगला, प्रवीन बांसल, धीरज कुमार दद्धाहूर, सुभाष मक्कड़ा आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी