दिल्ली कूच करने के लिए बरनाला से करीब 100 किसानों का जत्था हुआ रवाना

संवाद सहयोगी, बरनाला: भारत की 67 संघर्षशील संगठनों द्वारा केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर दिल्ली

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 11:16 PM (IST)
दिल्ली कूच करने के लिए बरनाला से करीब 100 किसानों का जत्था हुआ रवाना
दिल्ली कूच करने के लिए बरनाला से करीब 100 किसानों का जत्था हुआ रवाना

संवाद सहयोगी, बरनाला: भारत की 67 संघर्षशील संगठनों द्वारा केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में दिए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए प्रदेश भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपूर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत दल्ला के आह्वान पर बरनाला से किसानों का सात जत्था रवाना हो गया है। भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर के मनजीत ¨सह सहजड़ा ने बताया कि जिला बरनाला से 6 ट्रालियां रवाना की गई, जिसमें दो ट्रालियों में खाने पीने के लिए राशन व चार में 60 किसानों सहित 100 किसानों का जत्था दिल्ली कूच कर गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए रामलीला ग्राउंड में दिए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए बरनाला से 10-10 किसानों का जत्था रेलगाड़ी, बसों व अन्य वाहनों से लगातार रवाना हो रहा है। जिला बरनाला से अब तक करीब 100 किसान रवाना हो चुके हैं।

वीरवार को दिल्ली में कूच करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों की गिरफ्तारी की गई थी, जिसमें भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर के जिला प्रधान रूप ¨सह ढिल्लवां, जिला महासचिव नछत्तर ¨सह, जिला उपाध्यक्ष जसपाल ¨सह कलाल माजरा, जिला महासचिव ब्लॉक इकाई करतार ¨सह, सीनियर उपाध्यक्ष करनाल ¨सह गांधी सहित 6 किसानों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ घंटे के बाद रिहा कर दिया गया। उनका धरना प्रदर्शन अनिश्चित समय के लिए चलाया जा रहा है। अगर केंद्र सरकार द्वारा स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं की गई, तो संघर्ष को और बड़ा किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो नेशनल हाईवे व अंतरराष्ट्रीय मार्ग रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा।

सुरक्षा को यकीनी बनाने के आदेश: एसएसपी

एसएसपी बरनाला हरजीत ¨सह ने कहा कि उन्हें चीमा जोधपुर में प्रेसवार्ता को लेकर इक्टठा होने की सूचना मिली थी, इसके बाद वहां पुलिस बल को तैनात करके नाकाबंदी करवा दी गई है। उन्होने कहा कि जिला बरनाला में पुलिस प्रशासन को सख्त आदेश दिए गए हैं व सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी