चंडीगढ़ रैली में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

रैली के लिए चंडीगढ़ जा रहे किसानों को पुलिस ने अनाज मंडी के पास रोक लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 05:38 PM (IST)
चंडीगढ़ रैली में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका
चंडीगढ़ रैली में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

संवाद सूत्र, धनौला (बरनाला) : जम्मू-कश्मीर संघर्ष हिमायती कमेटी पंजाब के आहवान पर चंडीगढ़ (मोहाली) में रखी रैली में जा रहे किसानों के बड़े काफिले को नजदीक अनाज मंडी बडबर में पुलिस की तरफ से रोका व जिस कारण गुस्साए किसानों ने बठिडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय मुख्य को जाम कर रोष धरना दिया व प्रदेश सरकार खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान चमकौर सिंह व बलौर सिंह ने बताया कि बरनाला की तरफ से मोहाली (चंडीगढ़) में रखी रैली में जाने के लिए बडबर की अनाज मंडी में एकत्र होने का रख लिया था, पुलिस को इस बात का पता लगते ही बडबर व सारा हाईवे पुलिस छावनी में तबदील हो गया व चारों तरफ से रास्ता रोक लिया। जिस कारण उन्हें यह धरना लगाना पड़ा।

यूनियन के जिला प्रधान चमकौर सिंह, ब्लाक प्रधान बलौर सिंह, रूप सिंह, भगत सिंह, जरनैल सिंह बदरा, हरजीत सिंह जज, दर्शन सिंह चीमा व अन्य ने बताया कि कि कश्मीरी कौम के हकों के लिए आवाज उठाई जा रही है। इस अवसर पर करनैल सिंह हेड़ीके, बलविन्दर सिंह, खेत मजदूर यूनियन के नेता दर्शन सिंह हिमतपुरा, दर्शन सिंह बडबर, बलौर सिंह कालेके, सुखविन्दर सिंह हरीगढ़ व सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं

व किसानों ने बडबर बस अड्डे पर जाकर पंजाब सरकार की अर्थी जला कर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला बरनाला के एसपी सुखदेव सिंह विर्क, डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर, डीएसपी पीएस ग्रेवाल, इंस्पेक्टर हाकम सिंह धनौला, इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह रुड़ेके, इंस्पेक्टर बलजीत सिंह अपनी पूरी टीम सहित उपस्थित थे, जिन्होंने ट्रैफिक को कंट्रोल कर जाम को हटवाया।

chat bot
आपका साथी