किसानों ने कृषि कानून की कापियां फूंकी

कृषि कानून को रद करवाने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन बरनाला पर धरना जारी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 03:01 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 03:01 PM (IST)
किसानों ने कृषि कानून की कापियां फूंकी
किसानों ने कृषि कानून की कापियां फूंकी

संवाद सूत्र, बरनाला : कृषि कानून को रद करवाने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन बरनाला पर भूख हड़ताल शुरू की हुई है, जो बुधवार को 18वें दिन में शामिल हो गई।

गौर हा कि एक अक्टूबर से किसानों ने रेलवे स्टेशन की पार्किंग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग माल, धनौला, संघेड़ा, पेट्रोल पंप समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा, भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी के निवास समक्ष पक्का मोर्चा लगाया हुआ है। बुधवार को किसान संगठन के सदस्य अमरजीत कौर, प्रेमपाल कौर, गुरमेल शर्मा, करनैल सिंह व गुलाब सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि कानून की कापियां जलाई गई हैं, क्योंकि वह इस कानून के सख्त खिलाफ हैं व इसे रद्द करवा कर ही रहेंगे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से उनके द्वारा लोक विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। मगर किसानों की भी जिद्द है वह कृषि कानून को रद करवा कर ही दम लेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी