Exam में एेसे तैयारी करेंगे तो मिलेगी मदद, स्मरण शक्ति बढ़ाने का ये है तरीका

मस्तिष्क हमें बहुत सी चीजो को स्मरण रखने में मदद करता है। हर इंसान विभिन्न तकनीक से चीजों को याद रखता है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 06:56 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 08:48 AM (IST)
Exam में एेसे तैयारी करेंगे तो मिलेगी मदद, स्मरण शक्ति बढ़ाने का ये है तरीका
Exam में एेसे तैयारी करेंगे तो मिलेगी मदद, स्मरण शक्ति बढ़ाने का ये है तरीका

जेएनएन, बरनाला। भगवान ने हम सबको मस्तिष्क की शक्ति दी है। कोई भी शक्ति मस्तिष्क की शक्ति को नहीं हरा सकती। यह हमारे शरीर का बहुमूल्य अंग है जो असीमित चीजों को याद रख सकता है। मस्तिष्क हमें बहुत सी चीजो को स्मरण रखने में मदद करता है। हर इंसान विभिन्न तकनीक से चीजों को याद रखता है। कुछ लोगों की स्मरण शक्ति कमजोर होती है, लेकिन इसे बढ़ाया जा सकता है। इसे योग के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

सर्वहितकारी सीनियर सेकेडरी विद्या मंदिर बरनाला के प्रिंसिपल डॉ. संजीव चंदेल का कहना है कि आज हर किसी की जिंदगी तनावपूर्ण है। कई बार तो नींद भी दिमाग को तनावमुक्त नहीं कर पाती। सबसे अच्छा तरीका है कि आप प्रतिदिन आधे घंटे के लिए योग करें। योग ही आपको मानसिक तनाव को दूर करके मस्तिष्क को आराम देता है, जिससे मस्तिष्क के सोचने व काम करने की शक्ति और बढ़ जाती है। डॉ. चंदेल ने इस दौरान यादाश्त बढ़ाने व बच्चों को परीक्षा में तनाव कम करने के टिप्स दिए।

तैयारी के लिए माइंड मैप बनाएं

जो भी आप याद करना चाहें उसे पढ़कर किसी कागज पर लिख लें। अब उस विषय से संबंधित चीजों को लिख लें। हमारा मस्तिष्क रचनात्मक चीजो को लंबे समय तक याद रखता है। माइंडमैप की मदद से हम विषय को जल्दी व सहजता से याद कर सकते हैं।

डॉ. संजीव चंदेल।

एक टॉपिक को एक ही समय में खत्म करे

बहु कार्यशीलता बहुत अच्छा गुण है। यह प्रतिभा बहुत सराहनीय है। लेकिन, एक समय में एक ही काम पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसा करने से आपका दिमाग एकाग्रता से काम पर ध्यान देता है। मस्तिष्क ऊर्जा विभिन्न दिशा में वितरित हो जाने की वजह से वह जल्द ही थक जाते हैं, जो उनके मस्तिष्क की काम करने की क्षमता को कम कर देता है।

किसी और को पढ़ाएं

किसी भी चीज को जल्दी व अच्छे से स्मरण करने का सबसे असरदार तरीका है कि आप वही चीज किसी दूसरे को पढ़ाएं। आप यह काम बहुत ही दिलचस्प तरीके से कर सकते हैं। आप अपने पास बैठे किसी भी व्यक्ति को भाषण देकर अपनी चीजें समझाने की कोशिश कर सकते है।

पहेलियां सुलझाएं व मस्तिष्क गेम्स खेलें

क्या आप जानते हैं कि पहेलियां सुलझाने से आपका दिमाग सोचने की प्रणाली में चला जाता है। जितना आप पहेलियों को सुलझाने का प्रयत्न करेंगे। इससे आपके दिमाग में नए विचार उत्पन्न होंगे, इसलिए प्रतिदिन पहेलियों को सुलझाने का प्रयास करें व विभिन्न तरह की माइंड गेम्स खेलें।

याद करने के लिए निमोनिक्स का प्रयोग करे

जल्दी याद करने के लिए निमोनिक्स का प्रयोग कर सकते हैं। निमोनिक्स में हर शब्द का पहला अक्षर लिया जाता है। उसे याद करना भी आसान रहता है। मस्तिष्क लंबे समय तक कार्य नहीं कर सकता। इसलिए आधे घंटे के बाद ब्रेक जरूर लें। छोटे-छोटे ब्रेक मस्तिष्क को तरोताजा रखते हैं व थकान दूर करते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी