जनविरोधी नीतियों के लिखला किसानों का धरना

कुल हिद खेत मजदूर यूनियन पंजाब के आहवान पर यूनियन के प्रधान अमर सिंह हमीदी की अध्यक्षता में जिले के सैंकड़ों खेत मजदूरों ने डीसी कार्यालय समक्ष रोष धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:20 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 01:20 AM (IST)
जनविरोधी नीतियों के लिखला किसानों का धरना
जनविरोधी नीतियों के लिखला किसानों का धरना

संवाद सूत्र, बरनाला

कुल हिद खेत मजदूर यूनियन पंजाब के आहवान पर यूनियन के प्रधान अमर सिंह हमीदी की अध्यक्षता में जिले के सैंकड़ों खेत मजदूरों ने डीसी कार्यालय समक्ष रोष धरना दिया। रोष धरने को संबोधित करते हुए साथी लाल सिंह धनौला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मारु नीतियों के कारण सैंकड़े खेत मजदूर काम से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते मजदूरों को अपने घर में बैठना पड़ा, जिस कारण उनका काम ठप्प हो गया। मजदूर नेताओं ने मांग की कि मजदूरों के इलाज के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सेहत संभाल का प्रबंध किया जाएं, किरत कानूनों में से हुई शोध वापिस ली जाएं, काटे गए नीले राशन कार्ड द्वारा बहाल किए जाएं आदि मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएं। इस अवसर पर परमजीत कौर गुंमटी जिला मनरेगा कनवीनर, अजैब सिंह, जग्गा सिंह धनौला, जोगिन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह, चंद सिंह, हरनेक सिंह चीमा, दर्शन सिंह भूरे, गुरजंट सिंह संघेड़ा आदि मजदूर उपस्थित थे।

लोगों को लूटने में लगी है सरकार : गागा

दिड़बा (संगरूर) : ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज जगदेव गागा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर में 110 रुपये की बढ़ोतरी की कड़ी निदा की। उन्होंने कहा कि इससे देश की गरीब जनता व मध्यवर्गीय लोगों को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में गरीब लोग जाए तो कहां जाएं। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट 110 रुपये व14.2 किलोग्राम वाले बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के रेट 11.50 रुपये बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महामारी दौरान बीस लाख करोड़ रूपये का राहत पैकेज झूठ का पुलंदा लग रहा है, क्योंकि सरकार लोगों को राहत की बजाय उलटा चीजों के रेट बढ़ाकर लूटने में लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी