पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

बरनाला सुप्रीम कोर्ट की पंजाब सरकार को पराली को आग लगाने के मामले में एक गिरफ्तार।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 04:26 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 10:57 PM (IST)
पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार
पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बरनाला : सूप्रीम कोर्ट की पंजाब सरकार को पराली को आग लगाने से प्रदूषण मामले में सख्त कार्रवाई के दिए आदेश के बाद अपने कड़े तेवर दिखा कार्रवाई पर उतर आया। उक्त मामले में जिले के 11 थानों में सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए गए है। थाना शैहणा की पुलिस द्वारा सुखविदर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी पत्ती गिल शैहणा व थाना धनौला में पराली जलाने के मामले में हरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी पत्ती धनौला पर केस दर्ज किया है। इसी प्रकार थाना टल्लेवाल में किसान संदीप सिंह निवासी चीमा को पराली जलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उक्त किसान नेता भाकियू एकता उगराहां का ब्लॉक नेता है, जिसकी अगुआई में भोतना में पराली जलाने के मामले में कार्रवाई करने आई टीम का घेराव किया था व उनको धमकियां दी थी। परंतु किसानों के विरोध के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। नहीं मान रहे किसान फिर जलाई पराली

गौर हो कि बेशक सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस प्रशासन अपनी सख्त कार्रवाई पर उतर किसानों पर केस दर्ज करके दो किसानों को गिरफ्तार कर चुकी है व अब तक 60 किसानों पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन किसान है कि मान नहीं रहे है व बिना किसी परवाह पराली जला रहे है। दो दिन साफ मौसम के बाद शुक्रवार को फिर दोपहर तीन बजे आसमान में धुआं छा गया व सूरज धुएं की चादर में छिप गया। शाम 4 बजे तक सारा शहर धुएं की चपेट में आ गया व लोगों को फिर परेशानी खड़ी हो गई। दो पहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीर धुएं से जलन के कारण परेशान रहे। एयर क्वालिटी इडेक्श फिर बढ़ करके 150 पार करके 200 के करीब पहुंच गया।

एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा गठित टीमें तैनात हैं, अगर कोई भी पराली जलाता पाया गया तो केस दर्ज करके गिरफ्तार किया जाएगा व किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी