दहेज मांगने के मामले में पति पर केस दर्ज

भदौड़ बरनाला थाना भदौड़ की पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 05:12 PM (IST)
दहेज मांगने के मामले में पति पर केस दर्ज
दहेज मांगने के मामले में पति पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी भदौड़, बरनाला :

थाना भदौड़ पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। एएसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि राजवीर कौर पुत्री अजैब सिंह निवासी भदौड़ ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी गुरमीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी रमेआणा तहसील जैतो जिला फरीदकोट से 27 सितंबर 2017 को हुई थी। परंतु अब उसका पति गुरमीत सिंह उसे मायके से और दहेज लाने के लिए परेशान करता है। इससे पहले शादी के समय

दिया गया दहेज उसके पति ने खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी