61 बोरी धान चोरी, दो पर केस दर्ज

तपा बरनाला थाना तपा की पुलिस ने 61 गट्टे धान चोरी के मामले में दो व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 05:31 PM (IST)
61 बोरी धान चोरी, दो पर केस दर्ज
61 बोरी धान चोरी, दो पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी तपा, बरनाला :

थाना तपा की पुलिस ने 61 बोरी धान चोरी के मामले में दो व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। एएसआइ प्रदीप कुमार ने बताया कि अमृत सिगला पुत्र तरसेम चंद निवासी तपा ने शिकायत दर्ज करवाई कि बंता सिंह व मिलखी सिंह निवासी तपा ने उसके गोदाम में से 61 बोरी धान, जिसका वजन 22 क्विंटल, 85 किलो था, चोरी कर लिया। जिस कारण उसका 41975 रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी