बकरी पालन कैंप में 305 बकरियों का टीकाकरण किया

गुरु अंगद देव वेटरनरी व पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी लुधियाना के कृषि विज्ञान केंद्र हंडियाया द्वारा एसोसिएट डायरेक्टर डा. प्रह्लंाद सिंह तंवर की अगुआई में बकरी पालन संबंधी कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 04:43 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 04:43 PM (IST)
बकरी पालन कैंप में 305 बकरियों का टीकाकरण किया
बकरी पालन कैंप में 305 बकरियों का टीकाकरण किया

संवाद सूत्र, हंडियाया : गुरु अंगद देव वेटरनरी व पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी लुधियाना के कृषि विज्ञान केंद्र हंडियाया द्वारा एसोसिएट डायरेक्टर डा. प्रह्लंाद सिंह तंवर की अगुआई में बकरी पालन संबंधी कैंप लगाया गया। इस अवसर पर डा. प्रह्लंाद सिंह तंवर ने बताया कि बकरी पालन का धंधा आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों के लिए रोजगार का बढि़या साधन है क्योंकि इस धंधे को कम लागत से शुरु किया जा सकता है। कैंप में विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए 305 बकरियों का टीकाकरण किया गया। कैंप में डा. प्रतीक जिदल व डा. सुरिदर सिंह ने बकरियों के पौष्टिक चारे व सभी देखभाल संबंधी जानकारी दी। कैंप के अंत में बकरी पालकों को धातों का चूरा भी दिया गया।

chat bot
आपका साथी