अंडर-17 आयुवर्ग के पहलवान सम्मानित

अंडर-17 व अंडर-19 आयुवर्ग के पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:08 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:08 AM (IST)
अंडर-17 आयुवर्ग के पहलवान सम्मानित
अंडर-17 आयुवर्ग के पहलवान सम्मानित

जागरण संवाददाता, अमृतसर : शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित 65वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल खेल साल 2019-20 के तहत आयोजित अंडर-17 व अंडर-19 आयुवर्ग के पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए गए थे, जिनमें अमृतसर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करके अपने अखाड़े का नाम चमकाया था।

जिला कुश्ती संस्था के महासचिव कोच विक्रम शर्मा ने दो दिवसीय खेल मुकाबलों के तहत ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मनित किया। उन्होंने बताया कि अंडर-17 आयुवर्ग के मुकाबलों अमृतसर ने 22 अंकों की मदद से दूसरा स्थान हासिल किया था। ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर-17 आयुवर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में अमृतसर के विशाल ने पहला स्थान हासिल करके गोल बाग स्टेडियम का नाम रोशन किया था। 48 किलोग्राम भार वर्ग में अमृतसर के साहिल चोली ने दूसरा स्थान पाया था। 51 किलोग्राम भार वर्ग में भी अमृतसर के कार्तिक तीसरा स्थान हासिल किया है। 55 किलोग्राम भार वर्ग में अमृतसर के हरप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया था। 71 किलोग्राम भार वर्ग में अमृतसर के साहिल ने पहला स्थान हासिल किया था। 80 किलोग्राम भार वर्ग में अमृतसर के सिद्धार्थ कुमार ने पहला स्थान पाया था। 92 किलोग्राम भार वर्ग में भी अमृतसर के जसनूर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि 110 किलोग्राम भार वर्ग में भी अमृतसर के बहादुर सिंह तीसरा स्थान हासिल किया है।

chat bot
आपका साथी