ससुराल में दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान

शादी के कुछ समय बाद ही उनके दामाद और उसकी मां ने बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसने जान दे दी।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Mar 2017 12:55 PM (IST) Updated:Mon, 06 Mar 2017 01:12 PM (IST)
ससुराल में दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान
ससुराल में दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान
जेएनएन, अमृतसर। सी डिवीजन इलाके में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के पिता गुरदीप सिंह के बयान पर शर्मा कालोनी स्थित गुरु नानक नगर निवासी उनके दामाद हरविंदर सिंह और उसकी मां कृष्ण कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गुरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2003 में अपनी बेटी मनप्रीत कौर की शादी हरविंदर सिंह के साथ की थी। शादी में उन्होंने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही उनके दामाद और उसकी मां ने बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले बेटी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी थी कि पति और सास उसे परेशान कर रहे हैं। परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
chat bot
आपका साथी