दहेज प्रताड़ना में पत्नी को घर से निकाला, केस

महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में इस्लामाबाद इलाके में स्थित भल्ले वाला खूह में रहने वाले दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 07:51 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना में पत्नी को घर से निकाला, केस
दहेज प्रताड़ना में पत्नी को घर से निकाला, केस

जागरण संवाददाता, अमृतसर : महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में इस्लामाबाद इलाके में स्थित भल्ले वाला खूह में रहने वाले दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरप्रीत कौर का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी थी। फिलहाल पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। हरप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर 2015 को उसकी शादी दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति ने उसे दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी