शाबाश अंबरसरियो! टीकाकरण के लिए यही उत्साह बनाए रखें
अंबरसरियों ने वट्ट कड्ड ते. सोमवार को 18 प्लस को निश्शुल्क टीका लगाने का शुरू हुआ अभियान तेजी से गतिमान हुआ।
जांस, अमृतसर: अंबरसरियों ने वट्ट कड्ड ते. सोमवार को 18 प्लस को निश्शुल्क टीका लगाने का शुरू हुआ अभियान तेजी से गतिमान हुआ। जिले में सौ से अधिक बनाए गए केंद्रों में एक दिन में 8323 लोगों ने टीका लगवाया। केंद्रों में लोगों ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए पहुंचे और बारी-बारी टीका लगवाकर विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के साक्षी बने। 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बीच जून महीने में वैक्सीन की कमी आन खड़ी हुई। इस वजह से टीकाकरण अभियान काफी प्रभावित हुआ। हालांकि उत्साही लोग लगातार टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचते रहे। स्थिति ऐसी बनी कि लोग सरकार से वैक्सीन भेजने की मांग करने लगे। सरकार ने वैक्सीन का पूरा स्टाक जिले में भेजा है। पिछले एक सप्ताह में टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है।
खास बात यह है कि अंबरसरियों ने जिस संयम और धैर्य से कोरोना को परास्त किया, उसी तन्मयता से वैक्सीन लगवाकर इस वायरस को सदा के लिए खुद से दूर करने का प्रण कर चुके हैं। सोमवार को दो विशेष टीकाकरण कैंप भी लगाए। इनमें कुष्ठ आश्रम झब्बाल रोड में 42 लोगों को टीका लगा, वहीं अंधविद्यालय में 42 को टीका लगाया गया। जून के प्रथम सप्ताह में वैक्सीन संकट गहरा गया था। तब प्रतिदिन 1700 से 2000 लोगों को ही टीका लग पा रहा था। अब वैक्सीन आने के बाद जिस गति से टीकाकरण हो रहा है उससे यह तय है कि स्वास्थ्य विभाग बहुत जल्दी सभी को टीके का कवच पहना देगा। अब तक 267 वैक्सीन कैंप लगाए जा चुके हैं।
सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं देहाती क्षेत्रों में वैक्सीन कैंप भी लगाए जा रहे हैं। अब तक 267 वैक्सीन कैंप लगाए जा चुके हैं। इनमें 32529 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। दिन टीकाकरण
सोमवार 8323
रविवार 7157
शनिवार 6278
शुक्रवार 5349
वीरवार 7752
बुधवार 5150
मंगलवार 6120 अब तक कुल वैक्सीनेशन
जून 102696
मई 90776
अप्रैल 106302
मार्च 101484 ध्यान रहे कोरोना गया नहीं, एहतियात बरतें
-मास्क पहनने की आदत बनाए रखें।
-शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते रहें।
-बच्चों में भी ये आदतें विकसित करें। उनकी जेब में मिनी सैनिटाइजर रखें। - स्वास्थ्य कर्मी
पंजीकृत - 40274
-30462 को पहली डोज (75.69 प्रतिशत)
-15299 को दूसरी डोज (37.99) फ्रंट लाइन वारियर्स
- पंजीकृत 77962
-75116 को पहली डोज (96.35 प्रतिशत)
- 17492 को दूसरी डोज (22.53 प्रतिशत)
- 45 से अधिक आयु के
पंजीकृत 242526
240834 को पहली डोज (99.30 प्रतिशत)
44202 को दूसरी डोज (18.23 प्रतिशत)
- 18 से 44 आयु वर्ग
-5111 को पहली डोज
-182 को दोनों डोज आज कितने लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगी
पहली डोज
कोविशील्ड भारत सरकार के कोटे से- 7345
कोविशील्ड पंजाब सरकार - 0
कोवैक्सीन भारत सकार - 56
कोवैक्सीन पंजाब सरकार - 0 दूसरी डोज
कोविशील्ड भारत सरकार दूसरी डोज - 850
कोविशील्ड स्टेट दूसरी डोज - 0
कोवैक्सीन भारत सरकार - 72
कोवैक्सीन पंजाब सरकार - 0