नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जो करे झूठे वादों की बौछार

लोकसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई चुनावी वायदें करने में लगी हुई है। लोग राजनीतिक पार्टियों से क्या चाहते है उनके क्या मुद्दे है। उस बारे दैनिक जागरण ने वॉक इन टॉक अभियान शुरु किया है। दैनिक जागरण ने शुक्रवार को कंपनी बाग में सैर करने वाले लोगों से संपर्क किया तो उनका कहना था कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जोकि अपनी चुनावी मेनफिस्टों की तरह कार्य करे। लोगों को झूठे वायदों के स्वप्न दिखाकर सत्ता हासिल ना करे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:19 AM (IST)
नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जो करे झूठे वादों की बौछार
नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जो करे झूठे वादों की बौछार

कमल कोहली, अमृतसर

लोकसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई चुनावी वादे करने में लगी हुई हैं। लोग राजनीतिक पार्टियों से क्या चाहते हैं, उनके क्या मुद्दे हैं? उस बारे 'दैनिक जागरण' ने वॉक पर टॉक अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को कंपनी बाग में सैर करने वाले लोगों से संपर्क किया तो उनका कहना था कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जोकि अपनी चुनावी मेनफिस्टो की तरह कार्य करे। लोगों को झूठे वायदों के स्वप्न दिखाकर सत्ता हासिल न करे।

सुजीत शर्मा बब्लू निवासी किशन नगर ने बताया कि पिछले पांच वर्ष में ऐसे स्वप्न दिखाएंगे जोकि लोगों को गुमराह करने के बराबर हैं। अब भी राजनीति पार्टियां स्वप्न दिखाने में लगी हुई हैं। देश के राजनेताओं को उद्योग, रोजगार, भ्रष्टाचार, देश के विकास जैसे मुद्दों पर कार्य करने के वायदे करने चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र में रोजगार के साधन पैदा करने चाहिए।

राज कुमार निवासी मजीठा रोड ने बताया कि चुनावी माहौल में स्वप्नों के वायदों की बौछार हो जाती है। महानगर जोकि उद्योग हब होता था, अब बिल्कुल बर्बाद हो गया है। पार्टियों को स्वरोजगार पैदा करने की बातें करनी चाहिए। स्वदेशी उत्पादों को प्रफ्लि्लत करना चाहिए।

रमन वसीका निवासी बटाला रोड ने बताया कि सुरक्षा बलों पर राजनीति नही होनी चाहिए। अपराध को रोकने के सख्त कानून बने, भ्रष्टाचार समाप्त होना चाहिए, उद्योग लगाने चाहिए। गलत शब्दावली का प्रयोग नही करना चाहिए।

मनजिदर सिंह निवासी मजीठा रोड ने बताया कि झूठे वायदों वाली राजनीतिक पार्टियों से लोगों को बचना चाहिए। झूठ की राजनीति से लोगों को विश्वास टूटता जा रहा है। प्रदीप शर्मा, अश्वनी नंद ने कहा कि उद्योग के साधन पैदा होने चाहिए। ऋण प्रणाली सरल होनी चाहिए। गंदी राजनीति नही होनी चाहिए। राजनेताओं का रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए।

बलजिदर सिंह व नरेश कुमार निवासी बटाला रोड ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां अब सही मुद्दो से दूर होती जा रही है। जातपात पर राजनीति नही होनी चाहिए। यूथ के भीतर रोजगार मिलने की आशा पैदा करनी चाहिए। रोजगार के साधन पैदा करने चाहिए। दीपक कुमार निवासी मजीठा रोड, रविदत्ता निवासी बटाला रोड ने बताया कि राजनीति में इेश हित्त की बातें होनी चाहिए। धर्म पर राजनीति नही होनी चाहिए। झूठे वायदे करने वाली पार्टियों की मान्यता रद्द होनी चाहिए। रोजगार के साधन पैदा करने चाहिए। विवेक कुमार व रजिदर सिंह ने बताया कि राजनीति में सुरक्षा बलों को दूर रखना चाहिए। रोजगार के लिए उद्योग लगाने चाहिए।

chat bot
आपका साथी