रेहड़ी चालकों ने निगम कमिशनर को सौंपा ज्ञापन
आल पंजाब रेहड़ी फड़ी यूनियन के नेतृत्व में वर्करों ने निगम कमिश्नर कोमल मित्तल को ज्ञापन सौंपा।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से रेहड़ी चालकों को परेशान करने के आरोप में आल पंजाब रेहड़ी फड़ी यूनियन के नेतृत्व में वर्करों ने निगम कमिश्नर कोमल मित्तल को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के अध्यक्ष डा. इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनसे कथित रूप से रिश्वत ली जा रही है। जो पैसे नहीं देता उनको परेशान किया जाता है। झूठे आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी जाती है। सभी फड़ी और रेहड़ी वर्कर अपने आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके बावजूद परेशान किया जा रहा है। फड़ी वालों को नियमों के अनुसार स्थाई स्थान उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता राहुल सिह, जय बीर सिंह, सुरजीत सिंह, दुर्गा साहनी, मनोज कुमार, रमेश कुमार, राज कुमार आदि भी मौजूद थे।