पुरानी रंजिश को लेकर जेल में भिड़े दो कैदी

।फताहपुर जेल में बंद दो कैदी पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की रात आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 12:37 AM (IST)
पुरानी रंजिश को लेकर जेल में भिड़े दो कैदी
पुरानी रंजिश को लेकर जेल में भिड़े दो कैदी

जागरण संवाददाता, अमृतसर

फताहपुर जेल में बंद दो कैदी पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की रात आपस में भिड़ गए। आरोपित नवदीप सिंह ने चम्मचनुमा हथियार बनाकर जोबन को जख्मी कर दिया। फिलहाल जेल प्रशासन ने देर रात जोबन को अस्पताल में दाखिल करवाया है। इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने कंबो थाने के अंतर्गतपड़ते मुरादपुर गांव निवासी नवदीप सिंह उर्फ नव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट गुरजंट सिंह ने बताया कि नवदीप सिंह की जेल में ही बंद जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन के साथ रंजिश चल रही है। बीती रात खाने के समय दोनों कैदी आपस में आमने सामने हो गए। आरोपित नवदीप सिंह ने तीखे हथियार से अन्य कैदी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। टावर के पास मिले बीड़ी के 20 बंडल

जेल प्रशासन ने गश्त के दौरान जेल परिसर से बीड़ी के बीस बंडल बरामद किए हैं। जेल गार्द शनिवार की रात टावर नंबर-सात के पास गश्त कर रही थी। इस बीच उन्हें एक लिफाफा मिला। जिसमें बीड़ी के बीस बंडल रखे हुए थे। इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी