कर्मचारियों के नियमित करने के आदेश पर राज्यपाल स्थिति स्पष्ट करें : प्रो. चावला

पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि 36 हजार कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा के बारे में राज्यपाल अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 12:23 AM (IST) Updated:Thu, 13 Jan 2022 12:23 AM (IST)
कर्मचारियों के नियमित करने के आदेश पर राज्यपाल स्थिति स्पष्ट करें : प्रो. चावला
कर्मचारियों के नियमित करने के आदेश पर राज्यपाल स्थिति स्पष्ट करें : प्रो. चावला

संवाद सहयोगी, अमृतसर : पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि 36 हजार कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा के बारे में राज्यपाल अपनी स्थिति स्पष्ट करें। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बार-बार यह घोषणा की, विज्ञापन दिए, होर्डिंग्स लगवाए कि उन्होंने पंजाब के ठेके पर काम करने वाले 36 हजार कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश दे दिया है। दिसंबर के अंत में यह कह दिया कि राज्यपाल को स्वीकृति के लिए जो फाइल भेजी थी उन्होंने वापस नहीं दी। धरना लगाएंगे और फिर 31 दिसंबर को फाइल वापस बैरंग आने की बात कह दी। पंजाब की जनता और सरकार के कर्मचारी राज्यपाल से आग्रह करते हैं कि उन्हें बताया जाए कि सच क्या है। कर्मचारियों के नियमित होने में राज्य भवन रुकावट बना, राज्यपाल ने स्वीकृति नहीं दी या पंजाब सरकार केवल चुनावी नदी पार करने के लिए ही राज्यपाल पर कर्मचारियों के पक्के न होने का ठीकरा फोड़ रही है। अगर राज्यपाल की ओर से फाइल रोकी गई है तब भी पंजाब के पचास हजार से ज्यादा परिवारों के साथ यह अन्याय है, यह सरकारी पाप है और अगर मुख्यमंत्री पंजाब ने ऐसा किया है तो राज्यपाल जनता को सच्चाई बता दें, जिससे भविष्य में आज के मुख्यमंत्री चन्नी और उनकी कैबिनेट पर जनता बिल्कुल विश्वास न करे। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार लोगों का विश्वास खो रही है। सरकार ने पूरे पांच साल तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया। अब झूठा प्रचार कर रही है। इस कारण अब राज्यपाल को ही स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी