श्री सनातन महासभा ने चंद्र शेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया

श्री सनातन महासभा की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के नायक वीर चंद्र शेखर आजाद का जन्मदिवस छेहरटा चौक के नजदीक बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:40 PM (IST)
श्री सनातन महासभा ने चंद्र शेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया
श्री सनातन महासभा ने चंद्र शेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया

जासं, अमृतसर : श्री सनातन महासभा की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के नायक वीर चंद्र शेखर आजाद का जन्मदिवस छेहरटा चौक के नजदीक बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने लड्डू भी बांटे। संस्थापक रजिदर कुमार ने वीर आजाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनका अहम योगदान रहा है। अंग्रेजों को उन्होंने भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी संसथा का गठन देश हित में कार्य करने के लिए हुआ है। इस अवसर पर कमलजीत शर्मा, राकेश पंडित, अरविद शर्मा, शुभम, नमन, नवीन कुमार, पंडित पंकज रणदेव, अंकित कालिया, हरीश भारद्वाज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी