सर्विस क्लब चुनाव : अदलखा ग्रुप ने घोषित किया मेनिफेस्टो

अमृतसर प्रतिष्ठित सर्विस क्लब के चुनाव का बिगुल पूरी तरह से बज चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 12:58 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 12:58 AM (IST)
सर्विस क्लब चुनाव : अदलखा ग्रुप ने घोषित किया मेनिफेस्टो
सर्विस क्लब चुनाव : अदलखा ग्रुप ने घोषित किया मेनिफेस्टो

जागरण संवाददाता, अमृतसर

प्रतिष्ठित सर्विस क्लब के चुनाव का बिगुल पूरी तरह से बज चुका है। इस चुनाव में जीत का ताज सजाने के मकसद से उतरे डॉ. अदलखा ग्रुप ने मंगलवार को चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया। यहां आयोजित पत्रकार सम्मेलन में चुनाव घोषणा पत्र में दर्ज वायदों का उल्लेख करते हुए डॉ. अदलखा ने कहा कि क्लब सदस्यों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। क्लब के सीनियर सिटीजन के लिए सदस्यता फीस नहीं होगी। मेंबरों की बेटी तथा दामाद के लिए गेस्ट फीस भी नहीं ली जाएगी। सीनियर सिटीजन को घर से लाने व घर छोड़ने की सुविधा दी जाएगी। खाने पीने की वस्तुओं के दाम कम किए जाएंगे। क्लब में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही दूसरे क्लबों के साथ भी एफिलिएशन की जाएगी। क्लब का ऐसा कोई सदस्य जिसके खिलाफ आपराधिक केस चल रहा है, बेशक वह जमानत पर हो जब तक उसे अदालत सम्मानपूर्वक बरी नहीं कर देती, उसे क्लब से सस्पेंड रखा जाएगा। इसके अलावा क्लब में बच्चों के लिए टेलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

डॉ. अदलखा ने कहा कि सर्विस क्लब चुनाव 25 नवंबर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया सायं पांच बजे तक संपन्न की जाए, इसके लिए वह डिप्टी कमिश्नर से बात कर चुके हैं। क्लब के 1900 सदस्य हैं। पिछले 13 सालों से एक ही धड़ा यहां प्रधानगी करता रहा है। इस बार चुनाव होंगे और जीत भी उनकी ही होगी।

याद रहे कि सर्विस क्ल चुनाव में छीना ग्रुप व अदलखा ग्रुप आमने-सामने हैं। अदलखा ग्रुप की ओर से चुनाव घोषणापत्र जारी कर सभी सदस्यों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया गया है। वहीं अदलखा ग्रुप के प्रधान पद के उम्मीदवार डॉ. हुकूमत राय ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर अजय बतरा, सतीश भल्ला, मनीष मेहरा, डॉ. रमेश पाल ¨सह, इंजीनियर रमन शर्मा, गु¨रदर सचदेवा, सुरेश अरोड़ा, नीरज मेहरा, सुभाष ¨सह, अनूप गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी