संयुक्त समाज मोर्चा ने डा. सतनाम को राजासांसी से बनाया उम्मीदवार

डा. सतनाम सिंह अजनाला को ाजासांसी विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 08:14 PM (IST)
संयुक्त समाज मोर्चा ने डा. सतनाम को राजासांसी से बनाया उम्मीदवार
संयुक्त समाज मोर्चा ने डा. सतनाम को राजासांसी से बनाया उम्मीदवार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : वरिष्ठ किसान नेता व वामपंथी बुद्धिजीवी डा. सतनाम सिंह अजनाला को अमृतसर जिले के राजासांसी विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। डा. सतनाम ने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है। उन्होंने खालसा कालेज और बाद में कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से शिक्षा हासिल की। वह विद्यार्थी जीवन में फुटबाल टीम के कैप्टन भी रहे। वर्ष 1967 में वह कृषि विभाग में खेती विकास अधिकारी नियुक्त हुए। 1973 से वह कर्मचारियों और किसानों के हकों की लिए आवाज उठाने लगे। उनके सर्वम्मति से प्लांट डाक्टर एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। उनके वर्ष 1989 में कृषि विभाग के अलग अलग कर्मचारी विगों के संयुक्त मंच सांझाी एग्रीकल्चर टेक्नोकरेटेक्स एक्शन कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया।

विभाग से रिटायरमेंट के बाद वह किसानों के हकों के लिए आवाज उठाने लगे। वर्ष 2007 में उनको जम्हूरी किसान सभा का अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 2008 में उन्होंने बार्डर एरिया के किसानों की मांगों को लेकर लंबा संघर्ष लड़ा। 2011 में उन्होंने किसानों के ट्यूबवेल के बिल माफ करवाने के लिए विजयी संघर्ष की अगुआई की। 2015 में रेल रोको आंदोलन की अगुआई की। डा. सतनाम सिंह अजनाला से भी एक बार चुनाव लड़ चुके हैं। वह लम्बा समय तम माकपा के साथ जुड़े रहे। आज कल वह आरएमपीआइ के साथ जुड़े हुए है। एक वर्ष तक चले दिल्ली बार्डर पर किसानी आंदोलन को लेकर भी वह आंदोलन की अगुआई करते रहे।

chat bot
आपका साथी