एकता के सूत्र में बांधते हैं त्योहार : डॉ. मेनन

डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में दुर्गा अष्टमी और गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस को समर्पित कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। ¨प्रसिपल डॉ. अनीता मेनन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जपजी साहिब के पाठ से किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण, स्किट, शब्द और अनेकता में एकता को समर्पित नृत्य पेश किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 08:10 PM (IST)
एकता के सूत्र में बांधते हैं त्योहार : डॉ. मेनन
एकता के सूत्र में बांधते हैं त्योहार : डॉ. मेनन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में दुर्गा अष्टमी और गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस को समर्पित कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। ¨प्रसिपल डॉ. अनीता मेनन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जपजी साहिब के पाठ से किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण, स्किट, शब्द और अनेकता में एकता को समर्पित नृत्य पेश किया। ¨प्रसिपल डॉ. मेनन ने कहा कि सभी धर्म एक हैं और वे सभी यही उपदेश देते हैं कि परमात्मा एक है इसलिए हम सबको यह त्योहार एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे ऊंचा धर्म है। हमें मानव कल्याण के लिए काम करते रहना चाहिए और दूसरों को भी मानव कल्याण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी