कोरोना डाउन, रिकवरी तेज: 20 दिन बाद एक दिन में पाजिटिव केस 250 के करीब, 423 हुए स्वस्थ

कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी होती दिखाई दे रही है जो एक राहत की बात है। मगर अभी दुख यह भी है कि शुक्रवार को वायरस की चपेट में आए नौ लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 07:30 AM (IST)
कोरोना डाउन, रिकवरी तेज: 20 दिन बाद एक दिन में पाजिटिव केस 250 के करीब, 423 हुए स्वस्थ
कोरोना डाउन, रिकवरी तेज: 20 दिन बाद एक दिन में पाजिटिव केस 250 के करीब, 423 हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता, अमृतसर: कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी होती दिखाई दे रही है जो एक राहत की बात है। मगर अभी दुख यह भी है कि शुक्रवार को वायरस की चपेट में आए नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को 83 केस कम रिपोर्ट हुए।

वीरवार को आई कोरोना केसों की रिपोर्ट में 343 लोग पाजिटिव पाए गए थे। वहीं शुक्रवार को पाजिटिव केसों की संख्या कम होकर 260 पर आ गई। करीब 20 दिन बाद इतने कम केस रहे। इससे पहले एख मई को 229 मरीज मिले थे। वहीं पिछले 24 घंटे में 423 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए। इसके साथ ही अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या भी घटकर 4425 हो गई है जबकि पिछले साल से अभी तक संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 36399 बताई जा रही है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1290 हो चुकी है। जानकारी मुताबिक मरने वालों में कृष्णा नगर निवासी 40 का पुरूष, फतेहगढ़ चूड़िया रोड निवासी 83 साल का पुरूष, शर्मा आशियाना निवासी 60 साल की महिला, बाबा दीप सिंह एवेन्यू निवासी 73 साल की महिला, छेहरटा निवासी 73 साल का व्यक्ति, बसंत एवेन्यू निवासी 72 साल का व्यक्ति, नवी गली जलियांवाला बाग निवासी 82 साल का व्यक्ति, बाबा बकाला निवासी 67 साल का व्यक्ति और शास्त्री नगर निवासी 58 साल का व्यक्ति शामिल है।

chat bot
आपका साथी