पौधों को पुत्र के समान समझना चाहिए : श्रुति विज

जिला भाजपा सचिव श्रुति विज के नेतृत्व में निष्काम सेवा ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से वार्ड नंबर 12 के इलाका प्रोफेसर कॉलोनी में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 06:04 PM (IST)
पौधों को पुत्र के समान समझना चाहिए : श्रुति विज
पौधों को पुत्र के समान समझना चाहिए : श्रुति विज

जागरण संवाददाता, अमृतसर : जिला भाजपा सचिव श्रुति विज के नेतृत्व में निष्काम सेवा ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से वार्ड नंबर 12 के इलाका प्रोफेसर कॉलोनी में पौधारोपण किया गया। इस दौरान इलाका निवासियों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी का आश्वासन दिया।

भाजपा सचिव श्रुति विज ने कहा कि पौधों की देखभाल भी वैसे ही करनी चाहिए, जैसे हम अपने परिवार में बच्चे की करते हैं। यदि पौधों की देखभाल भी बच्चों की तरह हो तो यह है भी फल-फूल, छाया व ऑक्सीजन हमें देते हैं। यह मानवता के मित्र हैं। पर्यावरण को बचाना हरेक की जिम्मेदारी है, जिसे सभी को निभाना चाहिए। निष्काम सेवा आर्गेनाइजेशन के प्रधान किशोर रैना ने कहा कि यह क्रम जारी रहेगा। अलग-अलग वैरायटी के पौधों को इलाका निवासियों के सहयोग से लगाया जाएगा। इस अवसर पर घनश्याम भारती, राम कृष्ण, संजय कुमार, अरविंदर कुमार, राहुल पुंज, राहुल कुमार, रोहित कुमार व नवीन चावला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी