हमलों से दहशत में डॉक्टर : डॉ. अशोक

जागरण संवाददाता, अमृतसर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अध्यक्ष डॉ. अशोक उप्पल ने कहा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 07:33 PM (IST)
हमलों से दहशत में डॉक्टर : डॉ. अशोक
हमलों से दहशत में डॉक्टर : डॉ. अशोक

जागरण संवाददाता, अमृतसर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अध्यक्ष डॉ. अशोक उप्पल ने कहा कि एक डॉक्टर का धर्म मरीजों की सेवा करना है। दूसरी तरफ डॉक्टरों पर सुनियोजित ढंग से हो रहे हमलों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में डॉक्टर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वह आइएमए हॉल में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। इसमें पुलिस कमिश्नर सुधांशु श्रीवास्तव विशेष तौर पर शामिल हुए।

डॉ. उप्पल ने कहा कि देश भर में डॉक्टरों के साथ ¨हसात्मक घटनाएं हो रही हैं। डॉक्टरों को भगवान का दर्जा देने वाले लोग ही उन पर हमले कर रहे हैं। एक डॉक्टर कई दबाव सहते हुए भी मरीज का उपचार करने को प्राथमिकता देता है, पर किसी कारणवश जब मरीज की मृत्यु हो जाती है तो परिजन डॉक्टर को ही कसूरवार ठहराते हैं। यदि मरीज या परिजन उपचार से संतुष्ट नहीं हैं तो वे कानून का सहारा ले सकते हैं, पर अक्सर डॉक्टरों को पीटा जाता है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सुधांशु श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टरों पर हो रही ¨हसात्मक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न घटें, इसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है। ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई होगी। पुलिस द्वारा जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिसके जरिए डॉक्टरों को तत्काल पुलिस सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप ¨सह अरोड़ा, डॉ. जेएस पन्नू डीसीपी अमरीक ¨सह पंवार, एडीसीपी सिटी लखबीर ¨सह, सिविल सर्जन डॉ. हरदीप ¨सह घई, सरकारी मेडिकल कॉलेज की ¨प्रसिपल डॉ. सुजाता शर्मा, डॉ. जगदीश गोस्वामी, डॉ. एमएल गंभीर, डॉ. सुदेश शर्मा, डॉ. नरोत्तम भल्ला, डॉ. संतोष उप्पल, डॉ. ब¨रदर बाजवा, डॉ. गगनदीप ¨सह डॉ. एसएस वालिया डॉ. एचएस वालिया, डॉ. सुखजीत ¨सह, डॉ. करण शर्मा, डॉ. बीएल गंभीर, डॉ. राहुल अरोड़ा, डॉ. हर¨वदर ¨सह हीर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी