पूर्व मंत्री जोशी ने पंचायत नौशहरा के सदस्यों को किया सम्मानित

पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने ग्राम पंचायत नौशहरा के सदस्यों को कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों तक जरूरी राशन पहुंचाने तथा उनकी हरसंभव सहायता करने के लिए सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 12:07 AM (IST)
पूर्व मंत्री जोशी ने पंचायत नौशहरा के सदस्यों को किया सम्मानित
पूर्व मंत्री जोशी ने पंचायत नौशहरा के सदस्यों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने ग्राम पंचायत नौशहरा के सदस्यों को कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों तक जरूरी राशन पहुंचाने तथा उनकी हरसंभव सहायता करने के लिए सम्मानित किया। जोशी ने कहा कि पंचायत की टीम ने जरूरतमंदों तक जरूरी राशन पहुंचाया हैं तथा उनकी हरसंभव मदद की हैं। यह बहुत सराहनीय कदम हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पंचायत के सदस्य व सरपंच को सब्जियां काटते व लंगर बनाते हुए देखते थे तो उन्हें इस बात का गर्व होता था कि सभी पंचायत निवासी गुरु साहिब के बताए हुए सिद्धांत पर पहरा देते हुए जनसेवा में कार्यरत हैं। इस मौके पर सरपंच नवदीप सिंह, पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, हरपाल सिंह सग्गू, पर्सन सिंह, सुखजीवन सिंह जोनी, जगीर सिंह, वीपी सिंह, बलविदर सिंह, कर्म सिंह, निर्मल सिंह, कश्मीर सिंह, अर्जन सिंह, जसवंत सिंह, चमन लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी