डीएवी कॉलेज में अंग्रेजी भाषा पर ऑनलाइन पैनल डिस्कशन

। डीएवी कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. राजेश कुमार की अगुआई में इंग्लिश लैंग्वेज ए पासपोर्ट फॉर इंप्लायमेंट एंड प्रॉमिसिग करियर पर एक ऑनलाइन पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 05:02 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 12:10 AM (IST)
डीएवी कॉलेज में अंग्रेजी भाषा पर  ऑनलाइन पैनल डिस्कशन
डीएवी कॉलेज में अंग्रेजी भाषा पर ऑनलाइन पैनल डिस्कशन

संवाद सहयोगी, अमृतसर

डीएवी कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. राजेश कुमार की अगुआई में इंग्लिश लैंग्वेज : ए पासपोर्ट फॉर इंप्लायमेंट एंड प्रॉमिसिग करियर पर एक ऑनलाइन पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।

इस ऑनलाइन डिस्कशन डॉ. विष्णु वामनराव पाटिल, सहायक प्रोफेसर, देवागिरी कॉलेज, औरंगाबाद, डॉ रमनीता शारदा एसोसिएट प्रोफेसर, एचएमवी कॉलेज, जालंधर और डॉ. मुंजाह खान सहायक प्रोफेसर, इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवंतीपोरा, जम्मू और कश्मीर) पैनेलिस्ट थे। कुल 270 लोगों ने इस ऑनलाइन चर्चा में भाग लिया। अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप ने चर्चा का संचालन किया। इस आयोजन का उद्देश्य अंग्रेजी भाषा के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार और करियर के अवसरों से विद्यार्थियों को अवगत कराना और उन्हें अपने भाषा कौशल को प्रोत्साहित करना था।

पैनल डिस्कशन में अंग्रेजी भाषा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। जैसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अंग्रेजी का महत्व, प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी की भूमिका और प्रतियोगी परीक्षा व अंग्रेजी के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसर। पैनेलिस्टों ने न केवल विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए बल्कि उनके साथ अंग्रेजी भाषा में सुधार के लिए विभिन्न युक्तियां और रणनीति को भी साझा किया। प्रो. स्मृति अग्रवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया और प्रो. लवलीन कौर ने वोट ऑफ थैंक्स दिया।

chat bot
आपका साथी