पुलिस पर लगाए तंग परेशान करने के आरोप

थाना मत्तेवाल के गांव निबरविड निवासी वृद्ध महिला बलजिदर कौर ने पुलिस की ओर से उनको नाजायज तंग परेशान करने व उसके बेटे को गायब करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:51 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:51 AM (IST)
पुलिस पर लगाए तंग परेशान करने के आरोप
पुलिस पर लगाए तंग परेशान करने के आरोप

संवाद सहयोगी, वेरका: थाना मत्तेवाल के गांव निबरविड निवासी वृद्ध महिला बलजिदर कौर ने पुलिस की ओर से उनको नाजायज तंग परेशान करने व उसके बेटे को गायब करने के आरोप लगाए हैं।

बलजिदर ने कहा कि उसके पति की मौत हो गई है। उसके तीन बेटे हैं। बलजिदर ने कहा कि एक बेटे को पुलिस ने गायब कर दिया है। वह पुलिस से इस बारे कई बार संपर्क साध चुकी है, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी है। उसने पुलिस उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच करके उसको इंसाफ दिया जाए।

थाना मुखी लवप्रीत सिंह ने बलजिदर कौर की ओर से लगाए आरोपों को नकारते हुए कहा कि बलजिदर के बेटे गुरजंट सिंह को उसने हिरासत में नहीं लिया है।

chat bot
आपका साथी