कोट मित्त सिंह का विकास न होने पर पार्षद के खिलाफ जताया रोष

। वार्ड नंबर 38 के इलाका कोट मित्त सिंह की गलियों का विकास न होने पर क्षेत्र वासियों ने पार्षद के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:37 PM (IST)
कोट मित्त सिंह का विकास न होने पर 
पार्षद के खिलाफ जताया रोष
कोट मित्त सिंह का विकास न होने पर पार्षद के खिलाफ जताया रोष

संवाद सूत्र, अमृतसर

वार्ड नंबर 38 के इलाका कोट मित्त सिंह की गलियों का विकास न होने पर क्षेत्र वासियों ने पार्षद के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

क्षेत्रवासी भूपिदर सिंह, अमनदीप सिंह, लाभ सिंह, बलविदर कौर, रानी, सविदर कौर, मलकीत सिंह, जसबीर सिंह, रणजीत सिंह, कपिल आदि ने बताया कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। इलाके की अंदरूनी सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है, जिससे लोगों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मेन गली का निर्माण होने से अंदरूनी गलियों का लेवल नीचा हो गया है। बारिश होने पर सीवरेज बंद होने से गलियों में पानी जमा हो जाता है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र की गलियों में विकास के लिए नगर-निगम को भी लिखित पत्र दिए गए लेकिन अब तक अंदरूनी गलियों का विकास नहीं हो पाया। क्षेत्र निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की समस्याओं को हल किया जाए।

पार्षद पति जतिदरपाल सिंह ने कहा कि लॉकडाउन होने के कारण इलाके में सभी विकास कार्य बंद थे। विकास कार्य शुरू होते ही वार्ड 38 में पहल के आधार पर विकास करवा कर लोगों की मुश्किलों का हल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी