पाकिस्तान के भारत विरोधी प्रचार का जवाब देने में मुख्य भूमिका निभाएगा एफएम रोडिया देश पंजाब : सांपला

अमृतसर केंद्रीय समाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री विजय सांपला ने कहा कि भारत सरकार की ओर से शुरू किया गया देश पंजाब एफएफ रेडियो भारतीय संस्कृति के प्रचार व प्रसार में सहायक होगा वही पाकिस्तान की ओर से पंजाबी दरबार रोडियो के माध्यम से किए जा रहे भारत विरोधी प्रचार का मूंह तोड़ जवाब भी देगा। सांपला अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी के पास गांव घरिंडा में स्थापित किए गए एफएम रेडियो ट्रांसमीटर के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:54 PM (IST)
पाकिस्तान के भारत विरोधी प्रचार का जवाब देने में मुख्य भूमिका निभाएगा एफएम रोडिया देश पंजाब : सांपला
पाकिस्तान के भारत विरोधी प्रचार का जवाब देने में मुख्य भूमिका निभाएगा एफएम रोडिया देश पंजाब : सांपला

जागरण संवाददाता, अमृतसर

केंद्रीय समाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री विजय सांपला ने कहा कि भारत सरकार की ओर से शुरू किया गया देश पंजाब एफएफ रेडियो भारतीय संस्कृति के प्रचार व प्रसार में सहायक होगा वही पाकिस्तान की ओर से पंजाबी दरबार रोडियो के माध्यम से किए जा रहे भारत विरोधी प्रचार का मूंह तोड़ जवाब भी देगा। सांपला अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी के पास गांव घरिंडा में स्थापित किए गए एफएम रेडियो ट्रांसमीटर के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

सांपला ने कहा कि यह ट्रांसमीटर घरेलू व विदेशी प्रसारण के लिए उपयोग किया जाएगा। यह ट्रांसमीटर सीमा पार से होते भारत विरोधी दुष्प्रचार का जवाब भी देगा। इस ट्रांसमीटर के माध्यम से प्रोग्राम पाकिस्तान क्षेत्र के भी 50 किलोमीटर के घेरे मे पहुंचेंगे। इस की सहायता से भारत विरोधी प्रचार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस का मुख्य मकसद शांति, मनवता और भाईचारे को मजबूत करना होगा। देश पंजाब चैनल जो कि 103.6 एमएच जैड पर उपलब्ध होगा। इस का मुख्य मकसद अपनी विरासत, संस्कृति और समाचारों को अपने पड़ौसी देश तक पहुंचाना होगा। अमृतसर का ट्रांसमीटर बढि़या गुणवता वाले रेडियो सिगनल को यकीनी बनाएगा। स्थानीय लोगों के साथ साथ सीमा पार के लोगों को भी मनोरंजन भरपूर कार्यक्रम पेश करेगा।

इस दौरान मौजूद सांसद गुरजीत सिह औजला, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व सेहत मंत्री लक्ष्मी कांता चावला और भाजपा के नेता र¨जदर मोहन ¨सह छीना ने भी इस सरकार की ओर से इस ट्रांसमीटर शुरू किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसमीटर के शुरू होने से भारत की संस्कृति की पहचान पड़ोसी देशों में भी पहुंचेगी।

प्रसार भारती के चेयरमैन डॉ. ए सूर्या ने बताया कि इस चैनल के माध्यम से पंजाबी प्रोग्राम के साथ साथ उर्दू प्रोग्राम भी प्रसारित किए जाएंगे। इस ट्रांसमीटर के शुरू होने से रेडियों की आवाज के सिग्नलों की गुणवता में भी बडा सुधार होगा। जिस से प्रोग्राम सीमा के आसपास भी बढि़या ढंग से सुना जा सकेगा। इस सेटअप से प्रसारित किए जाने वाले प्रोग्रामों की सामग्री विरासत और सभ्याचार को ध्यान में रख तैयार किए गए है। शुरू में यह ट्रांसमीटर 18 घंटों के लिए सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलाया जाएगा। करीब 5.4 करोड़ की लागत से शुरू किए इस ट्रांसमीटर से पंजाबी क्षेत्र के लोगों के लिए उच्च स्तर के प्रोग्राम पेश किए जाएंगे। इस मौके पर आल इंडिया रोडियो के डायरेक्टर एफ शहरयार, इंजीनियर इन चीफ सी बी एस मौर्या, एडीजीई ओ के शर्मा , डिप्टी डायरेक्टर जालंधर रिषि कपूर , डीडीजी आरके जरगल, प्रोग्राम मुखी संतोष ऋषि आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी