नीरज शर्मा ने छेहरटा के एसडीओ का चार्ज संभाला

छेहरटा पावरकाम सबडिवीजन कार्यालय में नीरज शर्मा ने बतौर एसडीओ का चार्ज संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 08:14 PM (IST)
नीरज शर्मा ने छेहरटा के एसडीओ का चार्ज संभाला
नीरज शर्मा ने छेहरटा के एसडीओ का चार्ज संभाला

संवाद सहयोगी, अमृतसर : छेहरटा पावरकाम सबडिवीजन कार्यालय में नीरज शर्मा ने बतौर एसडीओ का चार्ज संभाल लिया है। पीएसईबी इंप्लाइज इंटक के प्रधान दीपक शर्मा ने नीरज शर्मा को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। पीएसईबी इंप्लाइज एटक जत्थेबंदी के प्रधान दीपक शर्मा, अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवनियुक्त एसडीओ नीरज शर्मा के साथ बैठक भी की।

नीरज शर्मा ने कहा कि उनकी ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर हफ्ते के अलग अलग दिनों की ड्यूटियां लगा दी जाएंगी ताकि लोगों को कोई परेशानी ना आए।

उन्होंने पूरी टीम का धन्यवाद किया और एकजुट होकर लोगों की समस्याएं हल करने के लिए कहा। एसडीओ नीरज शर्मा ने कहा कि गर्मियों के सीजन के चलते छेहरटा वासियों को बिजली के कारण कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविदर पाल सिंह संघा, कुलदीप सिंह, जेई अवनीत कौर, हरपाल सिंह, सतबीर कौर, कैशियर अवतार सिंह, शिव राज मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी