मिसकॉल कर लड़की को करता था परेशान, परिवार ने की लड़के के पिता को पीटा

वार्ड नंबर सात में युवक द्वारा लड़की को बार-बार फोन पर तंग किया जाता था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 05:04 PM (IST)
मिसकॉल कर लड़की को करता था परेशान, परिवार ने की लड़के के पिता को पीटा
मिसकॉल कर लड़की को करता था परेशान, परिवार ने की लड़के के पिता को पीटा

संवाद सूत्र, खेमकरण : वार्ड नंबर सात में युवक द्वारा लड़की को बार-बार फोन पर तंग किया जाता था। लड़की ने जब अपने परिवार को शिकायत दी तो आरोपित ने भरी सभा में गलती मानी, परंतु फोन पर मिसकॉल करनी बंद नहीं की। तैश में आए परिवार द्वारा लड़के के पिता पर तलवार और बेसबाल से हमला कर घायल कर दिया।

थाना प्रभारी तरसेम मसीह ने बताया कि बोहड़ सिंह का लड़का दीपक कई दिनों से मोहल्ले की लड़की को फोन करके तंग करता था। लड़की द्वारा परिवार को जानकारी दी गई तो आरोपित ने भरी सभा में गलती मान ली। परंतु लड़की के फोन पर मिसकॉल करना बंद नहीं की। जिसके बाद परिवार ने दीपक के पिता बोहड़ सिंह पर तलवार और बेसबाल से हमला कर दिया। बोहड़ सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे खेमकरण के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एएसआइ जरनैल सिंह ने बोहड़ सिंह के बयान पर करन सिंह, साजन सिंह, बाऊ सिंह, निर्मल सिंह, शमशेर सिंह, दलेर सिंह, सतनाम सिंह, रवि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी