आप में जाने के बाद मेयर ने पहली बार पार्षदों के साथ केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

अग्निपथ योजना के खिलाफ मेयर करमजीत सिंह रिटू और विधानसभा हलका वेस्ट के पार्षदों ने ग्वाल मंडी चौक में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 08:59 PM (IST)
आप में जाने के बाद मेयर ने पहली बार पार्षदों के साथ केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन
आप में जाने के बाद मेयर ने पहली बार पार्षदों के साथ केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

जासं, अमृतसर: केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ मेयर करमजीत सिंह रिटू और विधानसभा हलका वेस्ट के पार्षदों ने ग्वाल मंडी चौक में प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के बाद मेयर ने पहली बार सरकार के समर्थन में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए पार्षदों संग प्रदर्शन किया है। यह धरना प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। उनकी ओर से केंद्र सरकार का पुतला जलाने के साथ जमकर नारेबाजी की गई।

मेयर रिटू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर देश के नौजवानों से मजाक किया है। वर्तमान समय देश में 65 प्रतिशत युवा हैं और इस योजना की घोषणा से युवा वर्ग का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को चार साल सेना में नौकरी देने के बाद बेरोजगार कर दिया जाएगा, जिससे युवा वर्ग बाद में गलत मार्ग पर भटक सकते हैं। मेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) देश के युवा वर्ग के साथ है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अपनी इस योजना को वापस नहीं लेती, तब तक आप देशभर में प्रदर्शन जारी रखेगी।

आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के बाद मेयर करमजीत सिंह रिटू ने पहली बार सरकार के समर्थन में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पहली बार रोष प्रदर्शन किया। मेयर करमजीत सिंह रिटू की अध्यक्षता में किया गया प्रदर्शन लगभग एक घंटा चला। इसमें पार्षद नीतू संजीव टांगरी, पार्षद प्रमोद बबला, पार्षद दविदर पहलवान, पार्षद सुखबीर सोनी, पार्षद जीएस कालिया, पार्षद पुत्र विराट देवगन, पार्षद पति स्वराजबीर सिंह छवी ढिल्लों, पार्षद पति संजीव गुलाटी, वार्ड नंबर दो के इंचार्ज डिप्पल अरोड़ा, वार्ड नंबर 81 के इंचार्ज दीपक खन्ना, वार्ड नंबर 84 से गुरदेव सिंह जज्जी,

chat bot
आपका साथी