वृद्धा पर चाकू से कातिलाना हमला, श्वांस नली कटी

वेरका :थाना वेरका में सुबह एक घर में दाखिल होकर एक अज्ञात व्यक्ति ने अकेली रहने वाली वृद्ध महिला पर चाकू से सांस नली काटकर जानलेवा हमला किया और फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 08:28 PM (IST)
वृद्धा पर चाकू से कातिलाना हमला, श्वांस नली कटी
वृद्धा पर चाकू से कातिलाना हमला, श्वांस नली कटी

संवाद सहयोगी, वेरका

थाना वेरका में सुबह एक घर में दाखिल होकर एक अज्ञात व्यक्ति ने अकेली रहने वाली वृद्ध महिला पर चाकू से सांस नली काटकर जानलेवा हमला किया और फरार हो गया। जख्मी महिला की पहचान 85 वर्षीय अमरजीत कौर पत्नी स्व. चंचल ¨सह निवासी गली बर्फ वाले कारखाने वाली तीर्थ नगर वेरका के रूप में हुई है जिसको गंभीर हालत में नंदा अस्पताल के आईसीयू में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विवरण के अनुसार विधवा महिला जिसके बेटे की एक साल पहले मौत हो चुकी है व एक बेटी जो शादीशुदा है। वह अपने मकान में अकेली रहती थी कि शनिवार सुबह लगभग सवा दस बजे के करीब जब वह रसोई में काम कर रही थी तब अचानक गेट से कोई घर में दाखिल हुआ। अज्ञात व्यक्ति ने रसोई में ही वहां रखे चाकू से उसकी सांस नली काट दी व फरार हो गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और बेहोश हो गयी। आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तवा, डीसीपी क्राइम जगमोहन ¨सह, डीसीपी अमरीक ¨सह पवार, एसीपी जसप्रीत ¨सह, थाना मुखी नीरज कुमार, एसआई कलदीप ¨सह मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। ¨फगर ¨प्रट माहिरों की भी मदद लेने के बाद घर को पूरी तरह से सील करके अज्ञात हमलावर के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी