अखाड़ा संगल वाला में महंत दिनेश मुनि को मारी गोली

अमृतसर :श्री दरबार साहिब के पास स्थित नामी अखाड़ा संगल वाला में भोजन को लेकर गद्दीनशीन महंत दिव्यांबर मुनि और महंत दिनेश मुनि में रविवार की सुबह विवाद हो गया जो खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए गद्दीनशीन महंत दिव्यांबर मुनि ने अपने सहयोगी महंत दिनेश मुनि पर तीन गोलियां चला दी। एक गोली लगने से महंत दिनेश मुनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके पेट में गोली लगी है। इलाज के लिए उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रविवार की रात तक घायल का आपरेशन नहीं किया जा सका था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 09:09 PM (IST)
अखाड़ा संगल वाला में महंत दिनेश मुनि को मारी गोली
अखाड़ा संगल वाला में महंत दिनेश मुनि को मारी गोली

जागरण संवाददाता, अमृतसर

श्री दरबार साहिब के पास स्थित नामी अखाड़ा संगल वाला में भोजन को लेकर गद्दीनशीन महंत दिव्यांबर मुनि और महंत दिनेश मुनि में रविवार की सुबह विवाद हो गया जो खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए गद्दीनशीन महंत दिव्यांबर मुनि ने अपने सहयोगी महंत दिनेश मुनि पर तीन गोलियां चला दी। एक गोली लगने से महंत दिनेश मुनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके पेट में गोली लगी है। इलाज के लिए उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रविवार की रात तक घायल का आपरेशन नहीं किया जा सका था।

रविवार की सुबह सिविल अस्पताल में दाखिल महंत दिनेश मुनि ने बताया कि अखाड़ा संगल वाला के गद्दीनशीन महंत दिव्यांबर मुनि उनके साथ पुरानी रंजिश रखते हैं। वह पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह अखाड़ा में भोजन बनाया जा रहा था। आरोप है कि भोजन करने को लेकर महंत दिव्यांबर मुनी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने मुकाबला करने का प्रयास किया तो महंत दिव्यांबर मुनि ने अपनी पिस्तौल निकल कर उनपर तीन फायर किए। उन्होंने पहले दो फायरों से बड़ी मुश्किल से अपना बचाव किया और एक गोली उनके पेट में जा घुसी। उधर,घटना के बारे पता चलते ही गलियारा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर भगवान ¨सह मौके पर पहुंच गए। तुरंत घायल हुए महंत दिनेश मुनि को इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। लेकिन पेट में गोली फंसने से हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस बाबत महंत दिव्यांबर मुनी को कई बार उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

केस दर्ज होगा : एडीसीपी

एडीसीपी जगजीत ¨सह वालिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अखाड़े के अंदर गोली चली है। कानून सब के लिए बराबर है। तथ्य सामने आने के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।

पेट में फंसी है गोली

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक महंत दिनेश मुनि के पेट में गोली फंसी है। एक्सरे में गोली दिख रही है। रविवार रात को सीटी स्केन की तैयारी करवाई जा रही थी। महंत का बीपी (ब्लड प्रेशर) काफी गिरा हुआ था। डॉक्टरों का कहना है कि बीपी बढ़ने पर ही आपरेशन हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी