किसानों ने किया घेराव, रणीके ने सवालों के दिए जवाब तो हटे

अकाली दल बादल के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके का किसानों की ओर से सीमांत गांव मुहावा में घेराव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 07:51 PM (IST)
किसानों ने किया घेराव, रणीके ने सवालों के दिए जवाब तो हटे
किसानों ने किया घेराव, रणीके ने सवालों के दिए जवाब तो हटे

जागरण संवाददाता, अमृतसर: अकाली दल बादल के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके का किसानों की ओर से सीमांत गांव मुहावा में घेराव किया गया। किसानों ने रणीके को कृषि कानूनों और किसानी के मुद्दों को लेकर कई सवाल किए जिनका जवाब रणीके की ओर से देने के बाद किसानों ने उनका घेराव वापिस लिया।

दरअसल, अकाली दल के एससी विग के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके गांव मुहावा में एक पार्टी वर्कर के घर पाठ के भोग में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनके गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही 24 से अधिक किसान इकट्ठा होकर गांव के बाहर नहर के पुलिस के पास पहुंचे और रणीके की गाडि़यों का घेराव कर दिया। उनकी ओर से किसान आंदोलन, कृषि कानूनों, क्षेत्र के विकास और बिजली एक्ट-2020 संशोधन को लेकर कई तरह के सवाल किए गए। लंबे समय तक किसानों की पूर्व मंत्री के साथ अलग-अलग मुद्दों पर बहस होती रही। किसानों के हर सवाल का रणीके ने जवाब दिया। फिर ही किसानों की ओर से रणीके को जाने दिया।

रणीके ने कहा कि अकाली दल शुरू से ही किसानों के साथ उनके हर आंदोलन में साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा गुरिदरपाल सिंह लाली रणीके भी किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली बार्डर में चल रहे आंदोलन में कई बार हिस्सा लेने के लिए जा चुका है।रणीके ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य भी प्रदर्शनकारी किसानों को बताए और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वह किसानों के साथ उनके हकों की लड़ाई में साथ देंगे। इस दौरान अलग अलग किसान नेता और अकाली वर्कर प्रगट सिंह तरसेम सिंह,जसपाल सिंह,हरमन सिंह,सुरजीत सिंह,गुरप्रीत सिंह,राजपाल सिंह,कुलदीप सिंह और काला सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी