ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती के निधन पर जत्थेदार व पंथक नेताओं ने जताया शोक

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती के निधन से सिख पंथ में गहरा शोक है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:18 PM (IST)
ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती के निधन पर जत्थेदार व पंथक नेताओं ने जताया शोक
ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती के निधन पर जत्थेदार व पंथक नेताओं ने जताया शोक

जासं, अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती के निधन से सिख पंथ में गहरा शोक है। पंथक नेता ने वेदांती के निधन पर शोक प्रगट करते हुए कहा कि उनके स्वर्गवास से सिख जगत को काफी हानि हुई है।

श्री अकाल तख्त साहिब के मौजूदा कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वेदांती ने श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब में लंबे समय तक सिख पंथ की सेवाएं करते हुए कौम को सही व नई दिशाएं दी है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम भी वाहेगुरु के समक्ष उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है।

चीफ खालसा दीवान की ओर से भी वेदांती के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दीवान के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि वेदांती ने निष्काम भावना से सिख कौम व मानवता की सेवा की है। इस दौरान दीवान के पदाधिकारियों राजमोहिदर सिंह मजीठा, सविदर सिंह कत्थूनंगल, अजीत सिंह बसरा आदि ने भी ज्ञानी वेदांती के देहांत पर दुख प्रगट किया।

दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह धुम्मा ने भी ज्ञानी वेदांती के देहांत पर परिवार के साथ शोक प्रगट किया है। कहा कि पंथ को उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

निहंग जत्थेबंदी शिरोमणि अकाली बुढ्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि ज्ञानी जोगिदर सिंह वेदांती सिखी को समर्पित थे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के रिटायर कर्मचारियों की एसोसिएशन के अध्यक्ष के जोगिदर सिंह अदलीवाल और मीडिया सचिव दिलजीत सिंह बेदी ने संवेदन व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी