संघ चालक जोशी समेत 19 लोगों की कोरोना से मौत, आंकड़ा 1400 के पार

शुक्रवार को वायरस की चपेट में आए 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महानगर संघ चालक इंद्रजीत जोशी भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 03:00 AM (IST)
संघ चालक जोशी समेत 19 लोगों की कोरोना से मौत, आंकड़ा 1400 के पार
संघ चालक जोशी समेत 19 लोगों की कोरोना से मौत, आंकड़ा 1400 के पार

जासं, अमृतसर : कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है। यह राहत की बात है। मगर दुख की बात यह है कि शुक्रवार को वायरस की चपेट में आए 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महानगर संघ चालक इंद्रजीत जोशी भी शामिल हैं। सांस लेने में दिक्कत आने पर उन्हें 15 दिन पहले ईएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। श्री दुग्र्याणा तीर्थ स्थित शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1419 हो गई है। हालांकि वीरवार के मुकाबले केस कम रिपोर्ट हुए। वीरवार को आई कोरोना केसों की रिपोर्ट में 199 लोग पाजिटिव पाए गए थे। करीब सवा दो महीने बाद इतने कम केस आए थे। वहीं लगातार दूसरे दिन 200 से कम केस आए। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 192 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 292 लोग ठीक हो गए।

इसके साथ ही अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 3581 हो गई है। पिछले साल से अभी तक संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 39214 हो गई है। शुक्रवार को मरने वालों में मकबूल पुरा निवासी 77 साल का व्यक्ति, जसपाल नगर निवासी 55 साल की महिला, चीदा गांव निवासी 39 साल का युवक, राजासांसी निवासी 70 साल का व्यक्ति, छेहरटा निवासी 55 साल की महिला, खालसा नगर निवासी 80 साल की महिला, कृष्णा नगर निवासी 61 साल का व्यक्ति, जौड़ा फाटक निवासी 58 साल का व्यक्ति, गांव माहल निवासी 22 साल की युवक, मजीठा निवासी 40 साल की महिला, मुस्तफाबाद निवासी 45 साल का व्यक्ति, कृष्णा नगर निवासी 68 साल का व्यक्ति, गुरु रामदास नगर निवासी 85 साल का व्यक्ति, गांव हमजा निवासी 67 साल का व्यक्ति, बाबा बकाला निवासी 81 साल का व्यक्ति, कटड़ा खजाना निवासी 50 साल की महिला, मजीठा रोड निवासी 72 साल का व्यक्ति और बाबा बकाला निवासी 76 साल का व्यक्ति शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी